Bihar

शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा, ACS के निर्देश पर 886 का काटा गया वेतन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने लंबी छुट्टी का आवेदन दे दिया है। 3 जून से 30 जून तक वह अवकाश पर रहेंगे। लेकिन उसके पहले उनके कड़े फैसले का एक और नतीजा सामने आया है। गोपालगंज में केके पाठक के ऐक्शन की जोर-जोर से चर्चा है। वहां 886 शिक्षकों का एक दिन का वेतन एसीएस के निर्देशानुसार काट लिया गया है जिसकी राशि करीब 13 लाख हैं। शिक्षा विभाग में इससे हड़कंप मच गया है.

बिहार के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केके पाठक को याद किया जाएगा। पिछले 1 साल से अपने काम को लेकर पाठक बहुत चर्चा में हैं। हालांकि कुछ निर्णय के कारण उनकी काफी आलोचना भी हुई। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग का प्रभार लेते ही पाठक अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आ गए। फिर उनका डंडा उन शिक्षकों पर चला है। जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने में कोताही बढ़ती गोपालगंज में 886 शिक्षकों का वेतन काट लिया है।

विभाग ने पिछले 10 माह में शिक्षकों पर की गई कार्रवाई का आंकड़ा जारी किया है। जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2023 से लेकर मई 2024 तक 10 महीने में विभाग ने 886 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए इनके वेतन से कुल 13 लाख रुपये काट विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब पाए गए शिक्षकों पर यह कार्रवाई हुई. इनका एक-एक दिन का वेतन काटा गया।

इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि वेतन कटौती का यह आंकड़ा पिछले माह की अपेक्षा अब कम हुआ है। डीपीएम अनुराग कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में जहां 240 शिक्षकों का वेतन काटा गया, वहीं मई में 29 तारीख तक करीब 150 शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई। कहा जा रहा है कि निरीक्षण का दौर जारी रहेगा और सेवा में कोताही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago