Bihar

बिहार: SSP ने 3 पुलिसकर्मियों को करवाया गिरफ्तार, वर्दी पहनकर एक व्यक्ती से 10 लाख 40 हजार की छिनतई का आरोप

बिहार के गया में एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली कटघरे में है. दरअसल बीते दिन एक व्यक्ति से पुलिस के वेष में रहे लोगों ने 10 लाख 40 हजार छीन लिए थे. इस मामले का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी. इस क्रम में सत्यापित हुआ, कि पुलिस वेष में रहे तीनों पुलिसकर्मी ही हैं. इसके बाद तीनों की गिरफ्तारी कर ली गई है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक एसटीएफ का जवान भी है.

गया में पुलिसवाले लुटेरे :

बीती 19 जून को गया के सिविल लाइन थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी बोधगया थाना के सूर्यपुरा गांव के रहने वाले रवि कुमार ने दर्ज कराई थी. आरोप था, कि पुलिस वर्दी में रहे कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर 10 लाख 40 हजार रुपए छीन लिए.

रवि कुमार ने पूरी कहानी बताते हुए कहा था, कि बीते दिन उसे एक व्यक्ति ने फोन से संपर्क किया था. बोला था, कि पैसा दीजिए प्रॉफिट कमाकर 7 दिनों के अंदर दे देंगे. इसे लेकर 50 हजार दिए थे. 7 दिन में मुझे 70 हजार रुपए उक्त व्यक्ति ने दिए. इसके बाद फिर बुलाया. पैसे बढ़ाने के लालच में वह फिर गांधी मैदान पहुंचा. इस क्रम में कुछ लोग आकर पकड़ लिए, जो कि पुलिस की वर्दी में थे और सारे पैसे छीन लिए. इस मामले का केस दर्ज कर सिविल लाइन थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई थी. वहीं, मामले के संज्ञान में आते ही गया एसएसपी आशीष भारती ने इसे गंभीरता से लिया था और विशेष टीम का गठन किया था.

एसटीएफ जवान समेत तीन गिरफ्तार :

इस तरह का मामला सामने आने के बाद गया एसएससी आशीष भारती ने विशेष टीम का गठन किया था. एएसपी टाउन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस की विशेष टीम में जांच शुरू की तो हैरान रह गई. इस घटना के पीछे तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एसटीएफ का जवान उज्ज्वल कुमार, ईवीएम सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और मुफस्सिल थाना अंतर्गत ईआरबी वाहन में तैनात संजीव कुमार है. इनके पास से 29 हजार 400 सौ रुपए की बरामदगी की गई है.

तीन गिरफ्तार कुछ फरार :

इस मामले में अभी कुछ और लोग फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रवि कुमार सूर्यपुरा बोधगया थाना क्षेत्र निवासी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें 10 लाख 40 हजार रुपए छीने जाने का आरोप लगाया था.

”सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांधी मैदान में एक व्यक्ति से रुपए छीन लिए गए थे. घटना करने वाले पुलिस के वेष में थे. इस मामले को गंभीरता से लिया गया था. मामले की जांच की गई तो तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एसटीएफ जवान उज्ज्वल कुमार, ईवीएम की सुरक्षा में तैनात विक्रम कुमार और मुफस्सिल थाना के ईआरबी वाहन में तैनात पुलिसकर्मी संजीव कुमार शामिल है. इस घटना में जो अन्य कुछ लोग फरार चल रहे हैं, उनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी.”आशीष भारती, एसएसपी, गया

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

14 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago