Bihar

बिहार की विधायक पेरिस ओलंपिक में दिखाएंगी दम, राज्य से ओलिंपिक में जाने वाली पहली खिलाड़ी बनी

बिहार की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है। इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय निशानेबाज टीम में श्रेयसी को शामिल किया गया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाएंगी। श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई से बीजेपी की विधायक हैं। उन्हें निशानेबाजी में अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है।

बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह के ओलंपिक गेम्स के लिए चयन होने पर जमुई के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह पहले भी निशानेबाजी में कई खिताब हासिल कर चुकी हैं। खास बात यह है कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली खिलाड़ी हैं, जिनका पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है।

देश के लिए गोल्ड ला चुकी हैं श्रेयसी, विरासत में मिली राजनीति

जमुई की रहने वालीं श्रेयसी सिंह का नाता बिहार के एक शाही परिवार से रहा है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। राजनीति उन्हें विरासत में मिली हैं। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई की। खेल में उनकी शुरुआत से दिलचस्पी रही है। 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने निशानेबाजी में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जमुई से टिकट दिया और जीतकर वह विधानसभा पहुंचीं।

भारतीय निशानेबाजी दल में हुए 21 सदस्य

श्रेयसी के शामिल होने से पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी दल में 21 सदस्य हो गए हैं। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत के 15 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धाएं 27 जुलाई से 5 अगस्त तक चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में आयोजित की जाएंगी। श्रेयसी 30 और 31 जुलाई को महिला ट्रैप स्पर्धा में निशाना साधेंगी। बिहार से श्रेयसी पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जिनका ओलंपिक के लिए चयन हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: 15-20 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर चालक से की लूटपाट

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

9 घंटे ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

9 घंटे ago