संसद में NDA की होने वाली बैठक को लेकर जेडीयू) के नेता आज सुबह पार्टी संसदीय दल की बैठक के लिए बिहार के सीएम और पार्टी नेता नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने लगे हैं. आज नरेन्द्र मोदी को नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों की आज 7 जून को बैठक होगी. इसके साथ ही मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हो सकता है.
गठबंधन के कुछ सदस्यों ने बताया कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे.
उन्होंने कहा कि मोदी सप्ताहांत में, संभवत: रविवार को शपथ ले सकते हैं. राजग के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गठबंधन सहयोगियों के साथ सरकार गठन के प्रयासों को गति देने के लिए लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं.
संसद में NDA की होने वाली बैठक को लेकर जेडीयू) के नेता आज सुबह पार्टी संसदीय दल की बैठक के लिए बिहार के सीएम और पार्टी नेता नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचने लगे हैं. पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर पहुंचे. इसी के साथ विजयलक्ष्मी कुशवाहा सिवान की सांसद भी नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच चुकी है. वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, राज्यसभा सांसद संजय झा भी आवास पर पहुंच गए हैं. वहीं सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल भी नीतीश कुमार के आवास पर दिल्ली पहुंच चुके है.
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…