Bihar

अग्निवीर पर फिर सोचे मोदी सरकार, JDU के बाद चिराग ने भी जताया इरादा; बोले- कितना लाभ हुआ, यह पता तो चले

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। यह तय माना जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरु के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। सरकार गठन से पहले नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी स्कीम अग्निवीर पर एनडीए के अंदर से दोबारा विचार की करने की मांग तेज होती दिख रही है।

जेडीयू के केसी त्यागी के बाद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस योजना पर पुनर्विचार की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि अगर यह योजना अपने लक्ष्य और उद्येश्य की पूर्ति में सफल है तो आगे भी जारी रहे। ऐसा नहीं तो इस पर सरकार विचार करे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसका उचित समय नहीं है। सरकार गठन के बाद इस पर बात हो। इससे पहले जदयू के केसी त्यागी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अग्निवीर योजना की समीक्षा की मांग यह कहते हुए किया कि इससे जनता में असंतोष देखा जा रहा है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव अपने चुनावी एजेंडे में ही अग्निवीर योजना का खुला विरोध कर चुके हैं।

एनडीटीवी से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में LJP आर के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि अग्निवीर योजना का कितना लाभ हुआ है। एनडीए हमारा एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपस में हम सभी मुद्दों पर बात करते हैं। अगर किसी ने इस मुद्दे को उठाया है तो उस पर विमर्श जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मीटिंग में कह चुके हैं कि वह हमेशा किसी भी डिस्कशन के लिए तैयार रहते हैं। हमारे गठबंधन के किसी पार्टी ने अगर अपनी बात रखी है तो मेरा मानना है कि हम लोगों को अग्निवीर योजना पर फिर से बात करना चाहिए।

चिराग पासवान ने कहा कि सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि अग्निवीर स्कीम का कितना लाभ हुआ। यह मामला सीधे-सीधे युवाओं से जुड़ा है। अपने लक्ष्य उद्देश्यों के मुताबिक अगर यह योजना युवाओं के लिए लाभकारी है तो इसे कंटिन्यू करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अग्निवीर स्कीम के लक्ष्य उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो रही है तो यह सोचना जरूरी है कि आगे इसमें क्या किया जाए। लेकिन अभी इसके लिए उपयुक्त समय नहीं है। सरकार के गठन तक इस मामले को होल्ड पर रखा जाए। सरकार बनने के बाद हम लोग साथ बैठें और इस (अग्निवीर योजना) पर विचार विमर्श करें।

इससे पहले न्यूज़ चैनल आजतक से बातचीत में जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा था कि जब यह योजना आई थी उस समय भी काफी विरोध हुआ था। अभी चुनाव के समय काफी असंतोष देखने को मिला और और इसका असर चुनाव पर भी दिखा। इसलिए सरकार को अग्निवीर स्कीम पर फिर से सोचने की जरूरत है। सैनिक के रूप में काम कर रहे लोगों के परिवारों में नाराजगी है। बताते चलें कि 2024 के चुनाव में बीजेपी स्पष्ट बहुमत से 32 सीट पीछे रह गई। भाजपा को 240 सीटें मिलीं। ऐसे में बीजेपी के लिए अपने सहयोगी दलों, एलजेपी आर, जेडीयू और अन्य पर निर्भर रहना पड़ेगा। हालत यह है कि बीजेपी को जेडीयू की जरूरत है ना कि जेडीयू के बीजेपी की। मंत्रिमंडल के बंटवारे और बहुमत साबित करने में इसका असर दिखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

4 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

11 घंटे ago