Bihar

समस्तीपुर सीट पर LJPR और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, थोड़ी देर में पहला रुझान

समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा का अब से थोड़ी देर में हुए चुनाव की मतगणना अब से कुछ देर बाद शुरू हो जाएगी और उम्मीद की जा रही है कि दोपहर बाद इस हॉट सीट का रुझान के रुख भी साफ होने लगने लगेंगे. ऐसे में बिहार की हॉट सीटों में माने जाने वाली इस लोकसभा की सीटों के परिणाम पर पूरे देश के राजनीतिक पंडितो की नजरें टिकी हुई हैं. समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र को एनडीए का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन समय समय पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं.

इस संसदीय क्षेत्र में बिहार के 2 बड़े राजनीतिक हस्ती सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और महेश्वर हजारी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है. बिहार सरकार के मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार है तो वही कांग्रेस के टिकट से सन्नी हजारी जो बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता महेश्वर हजारी के पुत्र चुनाव मैदान में है और दोनों के बीच कर मुकाबला देखने को मिल रहा है. अगर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार संभावित चौधरी समस्तीपुर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से विजय हासिल करती है तो वह पूरे देश में सबसे कम उम्र की सांसद और समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रथम महिला सांसद होगी.

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार को लोग जलशक्ति पार्टी की प्रत्याशी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के हाथों शिकायत मिली थी वहीं वर्ष 2019 के चुनाव में भी रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर अशोक कुमार को चुनाव हराया था वर्ष 2019 में ही रामचंद्र पासवान की मृत्यु के बाद हुए उप चुनाव में उनके पुत्र प्रिंस राज कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार को हराकर जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार लोक जलशक्ति पार्टी में विभाजन के कारण यहां से वह चुनाव नहीं लड़ पाए और इस सीट से रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान के नेतृत्व में बनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की टिकट पर संभावित चौधरी मैदान में है और उनके सामने कांग्रेस के टिकट से सनी हजारी अपनी दावेदारी पेश की है ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की जनता ने जो अपना मतदान दिया आज उसका परिणाम है और ऐसे में जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

2 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

2 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

14 घंटे ago