Bihar

कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहे अनुराग को उसके फूफा सिकंदर ने परीक्षा से ठीक पहले वापस समस्तीपुर बुलाया, फिर ऐसे रटवाया Question और Answer

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। इस बीच, बिहार के उन चार छात्रों के नीट के स्कोरकार्ड सामने आए हैं, जिनपर आरोप है कि उन्हें परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गए थे। इन छात्रों के स्कोरकार्ड में अलग-अलग सब्जेक्ट्स में मिले मार्क्स में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। एक स्टूडेंट को जहां फिजिक्स सब्जेक्ट में 85 अंक मिले तो केमिस्ट्री में सिर्फ पांच ही नंबर आए।

नीट मामले में बिहार पुलिस ने जिन चार लोगों को अरेस्ट किया है, उसमें अनुराग यादव नामक छात्र भी शामिल है, जो कोटा में रहकर मेडिकल एंट्रेस की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि उसके फूफा सिकंदर यादवेंदु ने उससे अपने घर समस्तीपुर वापस लौटने के लिए कहा और बताया कि परीक्षा का समाधान हो गया है। उसने कहा कि परीक्षा से पहले एक रात उसे कुछ सवाल और उनके जवाब मिल गए थे। वहीं सवाल अगले दिन परीक्षा में भी पूछे गए।

जानकारी के अनुसार, नीट की परीक्षा में अनुराग यादव को कुल 720 में से 185 मार्क्स मिले। उसका कुल पर्सेंटाइल 54.85 रहा। अनुराग ने जहां फिजिक्स में 85.8 पर्सेंटाइल स्कोर किया तो बायोलॉजी में 51 पर्सेंटाइल मिला। लेकिन केमिस्ट्री में सिर्फ पांच पर्सेंटाइल मिला। ऐसे में फिजिक्स और बायोलॉजी की तुलना में अनुराग को केमिस्ट्री में मिले काफी कम पर्सेंटाइल सवाल खड़े कर रहे हैं। इन मार्क्स से पता चलता है कि उसे केमिस्ट्री के जवाब याद करने के लिए समय नहीं मिला होगा।

अनुराग की ऑल इंडिया रैंक 10,51,525 रही, जबकि बतौर ओबीसी कैंडिडेट कैटेगरी रैंक 4,67,824 आई। अनुराग के अलावा तीन अन्य के स्कोरकार्ड की बात करें तो एक को 720 में से 300 मार्क्स मिले हैं और उसका पर्सेंटाइल 73.37 है। उसे बायोलॉजी में 87.8 पर्सेंटाइल मिला है, जबकि फिजिक्स में 15.5 और केमिस्ट्री में 15.3 पर्सेंटाइल मिले हैं। इसके अलावा अन्य दो स्टूडेंट्स में से एक को 720 में से 581 तो दूसरे को 483 मार्क्स मिले हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने विवाद को राजद से जोड़ा

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को दावा किया कि नीट-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी के राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से जुड़े अधिकारियों के साथ संबंध हैं और इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। पटना में संवाददाता सम्मेलन में सिन्हा ने दावा किया कि राजद नेता तेजस्वी यादव से जुड़ा एक अधिकारी नीट-यूजी 2024 के कथित पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के साथ लगातार संपर्क में था।

उन्होंने कहा कि राजद नेता से जुड़े अधिकारी और मुख्य आरोपी के बीच संबंधों की गहन जांच की जानी चाहिए। यादवेंदु समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सिन्हा ने कहा, ”तेजस्वी यादव से जुड़ा एक अधिकारी सिकंदर के लिए पटना और अन्य स्थानों के गेस्ट हाउसों में ठहरने की व्यवस्था करता था। मेरे पास उन संदेशों का विवरण है जो अधिकारी ने सिकंदर के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को भेजे थे।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago