लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद आज पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। पीएम आवास में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक चली। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद नीतीश कुमार पीएम आवास से रवाना हो गए। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि किन मुद्दों पर बैठक हुई। लेकिन इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। 4 जून यानी कल को लोकसभा चुनाव की काउंटिंग होनी है।
नीतीश कुमार दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है कि एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। रविवार को दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनसे मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत आ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि एनडीए की सरकार जरूर बनेगी। आज ही सीएम नीतीश के पटना लौटने का भी कार्यक्रम है।
सीएम नीतीश के दिल्ली दौर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सीएम ने काफी लंबा चुनाव प्रचार किया। मुझे लगता है कि आराम के लिए दिल्ली गये होंगे। एनडीए नेताओं से सीएम की मुलाकात के सवाल पर चौधरी ने कहा कि यह तो सामान्य बात है। दिल्ली गये हैं तो बड़े नेताओं से उनकी बातें होंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल से सीएम के दिल्ली दौरे का कोई संबंध नहीं है। एग्जिट पोल आने के पहले उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार पर विशेष ध्यान प्रधानमंत्री का रहेगा। इसका फायदा बिहार के लोगों को मिलेगा। बिहार में एनडीए को कम-से-कम 36 सीटें मिलेंगी।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…