Bihar

बिहार: एक्सीडेंट में युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ तो प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, अस्पताल में चार दिन से…

बिहार के मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में एक घायल मरीज का कार्टून बांध इलाज किया जा रहा है. बीती सात जून को बाइक एक्सीडेंट में पैर टूटने के बाद मीनापुर पीएचसी में फर्स्ट एड कर उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH में भेज दिया गया था. जहां चार दिनों तक 7 जून से लेकर 11 जून तक मरीज के पैर में कार्टून बंधा रहा.

जब मीडिया में कार्टून बांधकर इलाज की बात सामने आई तो फिर एसकेएचसीएच प्रशासन हरकत में आ गया और मरीज का प्रॉपर इलाज शुरू कर लापरवाही की जांच की बात कही.

वहीं, एसकेएमसीएच में भर्ती मरीज मुकेश ने बताया कि बाइक से घूम रहा था. उसी दौरान एक्सीडेंट हो गया और पैर टूट गया. इसके बाद मीनापुर पीएचसी में इलाज के दौरान पैर में प्लास्टर की जगह कार्टून बांध दिया गया, जो कि अभी तक बंधा हुआ है.

SKMCH अधीक्षक डॉ. विभा ने बताया कि एक मरीज मीनापुर पीएचसी से आया है. शनिवार को आया है तो उसका प्लास्टर नहीं हुआ है. हमने जानकारी ली तो बताया गया कि बुधवार को उसका प्रॉपर जांच कराकर स्लैब लगा देंगे. हमने पर्चा देखा है. उसका इलाज चल रहा है. आज उसका प्रॉपर इलाज होगा. वह जहां से आया था, वहीं से कार्टून लगाकर भेजा था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago