Bihar

रामकृपाल यादव के काफिले पर देर शाम फायरिंग, सांसद समर्थक का फोड़ा सिर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर सांसद रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला हुआ है। घटना मसौढ़ी थाना इलाके की तिनेरी में हुई, जहां रामकृपाल यादव के काफिले गोलियां चलीं। बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की है। पुलिस के मुताबिक घटना शाम 7:30 के बाद की है। पटना पुलिस का दावा है कि उसके पूर्व 6 बजे ही मतदान शांतिपूर्ण तरीक़े से सम्पन्न हो चुका था और ईवीएम भी सुरक्षित रूप से वहां से ले जाई जा चुकी थी। एसएसपी पटना को इस संबंध में आवेदन दिया गया गया है। रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद हैं और इस बार फिर पार्टी ने उन्हें यहीं से उम्मीदवार बनाया है।

सांसद के मुताबिक ऐसे हुई घटना

बताया जाता है कि घटना ग्रामीण पटना के मसौढ़ी इलाके की है। यहां पर आरजेडी और भाजपा समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव का दावा है कि जब वह तिनेरी गांव से लौट रहे थे तब उनके ऊपर फायरिंग की गई। उन्होंने बताया कि मुझे पता चला था कि एक महिला विधायक बूथ के अंदर जबर्दस्ती घुस रही थी। इसके बारे में जानकारी होते ही मैं मौके पर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही मैं पिंजेरी गांव में समर्थकों से मिलकर लौटा, कुछ लोगों ने मेरी कार पर हमला कर दिया। सांसद के मुताबिक उन लोगों ने पत्थर बरसाए और गोलियां चलाईं। इस दौरान मेरे एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश की तो पिस्टल की बट ने बदमाशों ने उसका सिर फोड़ दिया।

नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

सिटी एसपी (सेंट्रल) भरत सोनी घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बताया कि पुलिस को पटना-जहानाबाद रोड पर रामकृपाल यादव के वाहन पर हमले की सूचना मिली थी। पाटलिपुत्र सांसद ने हमलावरों के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी दी है। उन्होंने कहाकि पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि सांसद के बयान के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में उन्होंने अपने काफिले पर फायरिंग और पत्थरबाजी की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

4 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

4 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

5 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

12 घंटे ago