Bihar

पटना के ज्ञान भवन में रंग-बिरंगे आम के लगे स्टॉल:मुख्यमंत्री नीतीश ने किया महोत्सव का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय (22 एवं 23 जून) आम महोत्सव का उद्घाटन किया. इसके बाद आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सभी स्टॉलों पर जाकर आम की विशेषताओं की जानकारी ली. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी के साथ ही प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है.

500 किसानों ने लगाई प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में कृषि उत्पादक समूहों और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सांकेतिक चेक भी प्रदान किया. लगभग 20 मिनट तक कार्यक्रम में शरीक होकर मुख्यमंत्री यहां से रवाना हुए. प्रदर्शनी में लगभग 500 किसानों ने अपने-अपने आमों के प्रदर्श लगाये. मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पांडेय, परिवहन मंत्री शीला कुमारी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

इन किस्मों के आम हैं मौजूद

इस महोत्सव में आम की कई किस्में देखने को मिलेंगी. जर्दालु, मिठुआ, गुलाब खास, सुंदर प्रसाद, जर्दा, बम्बई, मालदह, रानी पसंद, गोपालभोग, लंगड़ा, हेम सागर, अमन इब्राहिमपुर, कृष्णभोग, दशहरी, फजली, सीपिया, महमूद बहार, आम्रपाली, बीजू आदि. इसके अलावा आम से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी यहां लगी है.

गांवों में बगीचों की कमी, इसे बढ़ाना होगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आम के प्रभेदों और उत्पादन को बढ़ाना हमारा लक्ष्य है. गांवों में बगीचों की कमी देखी जा रही है. इससे वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. यदि राज्य में तापमान व जलवायु उचित रखना है तो हमें बागवानी को बढ़ावा देना होगा. कहा कि राज्य में अभी हरित भूमि लगभग 15 प्रतिशत है. सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत करना है. इस लक्ष्य की प्राप्ति तब होगी जब हम विभिन्न प्रकार के फलों की बागवानी को और विकसित करेंगे.

बिहार से निर्यात के लिए कार्यालय खोलेगा कृषि विभाग

मंगल पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के कॉमर्स डिपार्टमेंट के अधिकारी भी इस महोत्सव में आये हैं. कॉमर्स विभाग का रिजनल कार्यालय बिहार में नहीं है. वाराणसी से ही बिहार का निर्यात संचालित होता है. अब कृषि विभाग शीघ्र ही इस विभाग का कार्यालय बिहार में खोलने की दिशा में पहल करेगा. जिससे यहां के फलों के निर्यात को एक नया आयाम मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago