Bihar

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रियंका-राहुल गांधी से की मुलाकात, मोदी सरकार और RSS को लेकर कह दी बड़ी बात

इस लोकसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा सीट से महागठबंधन से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोमवार (10 जून) को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. प्रियंका से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने बिहार के लोकसभा चुनाव परिणाम पर चर्चा की. कहा जा रहा है कि पूर्णिया से चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव अब औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था. लेकिन जब उन्हें महागठबंधन की ओर से टिकट नहीं मिली तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था.

उस वक्त कांग्रेस पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगा था. तब बिहार के तमाम कांग्रेसी नेताओं ने कहा था कि पप्पू ने अभी तक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता नहीं ली है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस की सदस्यता लेने में जो प्रक्रिया नहीं निभाई जा सकी थी, वह अब पूरी की जा सकती है. उधर ये देखना होगा कि पप्पू यादव को अगर कांग्रेस अपनाती है तो राजद का रिएक्शन क्या होगा. पप्पू ने राजद की बीमा भारती को हराया है.

कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर वार किया. उन्होंने कहा कि आरएसएस नहीं चाहेगा कि यह सरकार ठीक से चले. केंद्र को निशाने पर लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस मंत्रिमंडल के पास कोई विजन नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अब बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा दिलाने की मांग की. इससे पहले पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने की बधाई दी थी.

उन्होंने सोमवार (10 जून) को एक्स पर लिखा था कि PM मोदी जी और मंत्रिपरिषद के साथियों को बधाई! PM साहब आप शपथ ग्रहण के बाद पहला निर्णय प्रतिभावान युवाओं के साथ जो विश्वासघात NEET के एग्जाम में हुआ है उस पर लें विचार करें जम्मू में श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला क्यों हुआ? नोटबंदी, धारा 370 खत्म होने के बाद आतंकवाद की कमर नहीं टूटी?

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

8 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

14 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

21 घंटे ago