Bihar

बिहार में पेपर लीक रोकने के लिए विधानसभा में सख्त कानून की तैयारी, फर्जीवाड़ा किया तो पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे बीतेगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ली गयी NEET UG-2024 परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर पूरे देशभर में मचे हंगामे के बीच बिहार सरकार ने बड़ा एलान किया है। बिहार सरकार ने कहा है कि वह किसी भी नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक या दूसरी गड़बड़ी को रोकने के लिए बेहद ही सख्त कानून बनाने जा रही है। कानून ऐसा होगा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों की रूह कांप जायेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस संबंध में अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बिहार में इस साल बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी दी जानी है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह से दुरूस्त किया जायेगा।

सरकार बनाएगी कड़ा कानून

मुख्यमंत्री ने अपने अधिकरियों को कहा है कि नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे। ऐसी परीक्षाओं में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो और और प्रश्नपत्र लीक न हो। इसके लिए एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिये। सीएम ने कहा कि बिहार सरकार के अधिकारी कानूनविदों से राय लेकर सख्त कानून बनायें और विधानसभा के अगले सत्र में इस प्रस्ताव को लाया जाये। विधानमंडल से कानून पारित कराकर इस तत्काल लागू किया जाये।

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से हाल ही में जारी हुए NEET UG-2024 रिजल्ट में बडे पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इस परीक्षा में पहली बार ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक पर कुल 67 स्टूडेंट रहे हैं। आरोप है कि इनमें 16 स्टूडेंट्स के रोल नंबर आसपास थे। हरियाणा, यूपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और कर्नाटक के टॉपर्स के मामले में यह गड़बड़ी सामने आई है। वहीं, बिहार और गुजरात से नीट परीक्षा के पेपर लीक की भी बात सामने आयी है।

विगत 4 जून को जब नीट परीक्षा का रिजल्ट आया तब सोशल मीडिया पर #neetfraud ट्रेंड करने लगा। पहली बार नीट में कुल 67 टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स देखने के बाद मेडिकल फील्ड में खलबड़ी मच गई। 5 जून से छात्रों का आंदोलन सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंच गया। हाथ में बैनर लिए छात्र न्याय की गुहार लगा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट से लेकर कई हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हो चुकी हैं।

13 जून को एनटीए ने फैसला लिया है कि ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। लेकिन छात्रों का गुस्सा इतने से नहीं थम रहा है। बिहार और गुजरात से सामने आई पेपर लीक की खबरों से एनटीए की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इसीलिए छात्र मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका पर आगामी 8 जुलाई को सुनवाई करने का फैसला लिया है। वहीं, केंद्र सरकार ने माना है कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी नजर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

2 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

13 घंटे ago