Bihar

नीट पेपर लीक मामले में बिहार EOU की टीम जाएगी NTA HQ, 9 से होगी पूछताछ, मिलाए जाएंगे क्वेश्चन पेपर

नीट (यूजी) के कथित पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग के संपर्क में रहे अभ्यर्थियों से मंगलवार से पूछताछ शुरू होगी. लगातार दो दिनों तक चलने वाली पूछताछ के लिए नौ अभ्यर्थियों को इओयू कार्यालय बुलाया गया है. पुलिस को साल्वर गिरोह के पास से 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे, जिनमें चार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. शेष नौ परीक्षार्थियों की जानकारी बुधवार की रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने भेजी थी जिसके बाद सभी को नोटिस जारी कर अभिभावकों के साथ बुलाया गया है. वहीं आर्थिक अपराध ईकाई की एक टीम दिल्ली भी रवाना होने वाली है. एनटीए कार्यालय जाकर प्रश्न-पत्र की मूल कॉपी की मांग इओयू के अधिकारी कर सकते हैं.

डेढ़ दर्जन अन्य परीक्षार्थियों की तलाश जारी

पुलिस जांच के अनुसार, पटना के खेमनीचक के लर्न ब्वॉइज हॉस्टल एवं लर्न प्ले स्कूल में करीब 25-30 परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले चार और पांच मई की रात इकट्ठा कर प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाये गये थे. अभी तक जांच टीम को इनमें से 13 की जानकारी मिली है, शेष एक से डेढ़ दर्जन परीक्षार्थियों की तलाश जारी है. इसके लिए स्कूल और आसपास के वीडियो फुटेज भी निकाले गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जले हुए प्रश्न-पत्र और अन्य दस्तावेज भी मिले थे, जिसे एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपित नीतीश कुमार, अमित आनंद और जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु से भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी है. उनसे मिली जानकारी के आधार पर भी शेष परीक्षार्थियों की तलाश की जा रही है.

सॉल्वर गिरोह से इओयू की पूछताछ

इसके अलावा एनटीए से भी जानकारी मांगी गई है. सूत्र बताते हैं कि साल्वर गिरोह से जुड़े तीनों आरोपितों ने पूछताछ में नीट परीक्षा पास कराने के लिए क्या सौदा तय किया था, इसकी बात भी पुलिस के समक्ष कबूली गयी है. इओयू साल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल करेगी. इसका पता भी लगाया जायेगा कि उत्तर रटवाने वाली टोली में यह नौ परीक्षार्थी भी शामिल थे या नहीं?

दिल्ली जाएगी इओयू की एक टीम

इधर, इओयू की एक टीम एक-दो दिन में जांच के लिए दिल्ली भी जायेगी. इओयू को अभी तक नीट के प्रश्न-पत्र की मूल कॉपी नहीं मिली है. ऐसे में इओयू के अधिकारी खुद एनटीए कार्यालय जाकर उनसे जले हुए प्रश्न-पत्र के अवशेष के आधार पर प्रश्न-पत्र की मूल कॉपी मांग सकते हैं. अभी तक पेपर लीक मामले में पुलिस की टीम ने करीब 60 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें चार से पांच बिहार के बाहर के हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

7 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago