Bihar

नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे बड़े फैसले; मंत्री का दावा

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें पार्टी संगठन को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में जेडीयू के सांसद, मंत्री समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। पार्टी नेताओं का भी दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है।

दिल्ली जाने के क्रम में बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि संगठन के लिहाज से जेडीयू की यह बड़ी बैठक है। इसमें कुछ अच्छे फैसले भी लिए जाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्या फैसले लिए जाएंगे, यह बैठक के बाद ही पता चलेगा। चर्चा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश कुमार संगठनात्मक रूप से कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं।

जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में शनिवार सुबह 11.30 बजे से होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सर्वेसर्वा होने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चर्चा है कि वे इस बैठक में कुछ अहम प्रस्ताव को पारित करा सकते हैं। जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के 100 से ज्यादा वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद, बिहार सरकार में सभी मंत्री, सभी राज्यों के जेडीयू अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

पिछले साल दिसंबर में भी दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद खुद नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान संभाल ली थी। इसके करीब एक महीने बाद जेडीयू ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया और बिहार में बीजेपी एवं एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब फिर से जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इसे देखते हुए नीतीश संगठनात्मक रूप से बड़े बदलाव कर सकते हैं। पार्टी के कुछ नेता इसके संकेत भी दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राजनीति में लाने की मांग भी जेडीयू के अंदर से उठने लगी है। इस मुद्दे पर भी जेडीयू की दिल्ली बैठक में कुछ निर्णय हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago