Bihar

बिहार: CM नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर है। उनको मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह नीतीश के हाथ में तेज दर्द की शिकायत मिली थी।

पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में नीतीश कुमार की देखरेख कर रही हड्डी रोग विभाग की टीम कर रही है। नीतीश बीते कई महीनों से चुनाव प्रचार समेत कई कामों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई बार दिल्ली का दौरा किया तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दौरा किया। सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार को एनडीए की बैठकों में भी शामिल होना के लिए दिल्ली जाना रहा।

बीते शुक्रवार को ही नीतीश कुमार ने तीन बाद कैबिनेट की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में सीएम नीतीश ने सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता समेत कुल 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।

बीते लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर जहां नीतीश केंद्र में अपनी ताकत बढ़ा चुके हैं। वहीं मोदी मंत्रीमंडल में भी जेडीयू कोटे से दो मंत्री बने है। आगामी 29 जून को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago