Bihar

‘बिहार में BJP ने नीतीश कुमार को अगर हटाया तो हिल जाएगी दिल्ली की कुर्सी’-प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा और जदयू की मजबूरी पर चुटकी ली है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार भाजपा की ऐसी मजबूरी हैं कि जैसे ही नीतीश को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाया ठीक वैसे ही उधर बीजेपी वालों के लिए दिल्ली बचाना मुश्किल हो जाएगा.

चाह कर भी बीजेपी नीतीश को नहीं हटा सकती :

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा की मजबूरियों पर बात करते हुए कहा कि देश में लोकसभा का रिजल्ट ऐसा आया है कि BJP वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को नहीं हटा सकते हैं. आलम देखिए तो बिहार की जनता नीतीश कुमार को हटाने के लिए कमर कस ली है. बीजेपी को दिल्ली बचाना है तो नीतीश जी को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा. इसके अलावा अगर नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना है तो बिहार बीजेपी से छूट जाएगी.

‘9वीं फेल नेता राज करेगा और वो सबको नौकरी देगा’ :

जन सुराज प्रशांत किशोर ने नीट पेपर लीक पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि बीते 2 दिन पहले मुझे 1 लड़के ने बताया कि पेपर लीक हुआ है. जो बच्चे दिन रात अपना हाड़ मांस गला कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पेपर लीक हो गया. उसकी चिंता किसी नेता को नहीं है. पढ़े-लिखे लड़के मुंबई में, दिल्ली में जाकर मजदूरी कर रहे हैं. देखने वाली बात ये है कि 9वीं फेल नेता का लड़का तेजस्वी यादव बिहार में राज कर रहा है. बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि हमें गद्दी में बैठा दो तो हम सबको नौकरी दे देंगे.

”मैं बिहार के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि आपको नौकरी चाहिए या अधिकार? नौकरी चाहिए या राज? बिहार के लोगों को नौकरी नहीं चाहिए, अब हमें राज चाहिए. अब हमें राज चाहिए नौकरी तो अपने आप हमें मिलेगी. बिहार में राज तेजस्वी यादव जैसे लोग करेंगे और नौकरी के लिए भीख हम इनसे मांगेंगे? अब ऐसा बिहार में नहीं होगा.”- प्रशांत किशोर, संयोजक, जनसुराज

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago