मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया।
इसका आयोजन बिहार विभूति स्व. अनुग्रह नारायण सिन्हा की जन्मतिथि पर किया गया था। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री बिहार विभूति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अपने लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठे थे। उनकी नजर ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी पर पड़ी। वे उन्हें लेकर मंत्री प्रेम कुमार के पास पहुंचे। चौधरी और प्रेम कुमार का ललाट मिलन कराया। उसके बाद विजय सिन्हा की ओर बढ़े। मुख्यमंत्री ने चौधरी और सिन्हा का भी ललाट मिलन कराया। मंच पर उपस्थित लोग इस दृश्य को देखकर मुस्कुरा रहे थे।
सामने आई ये वजह
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चंदन-तिलक के प्रति मुख्यमंत्री का प्रेम है। वे (मुख्यमंत्री) चाहते हैं कि हर आदमी चंदन लगाए। इससे आदमी स्वस्थ रहता है। समृद्धि आती है। यह हमारे संस्कार और संस्कृति का अंग है।
CM नीतीश पहले भी कर चुके ऐसा
इससे पहले, पिछले साल सितंबर में आयोजित एक समारोह में भी ललाट मिलन का दृश्य सबके सामने आया था। उस समय मुख्यमंत्री की नजर तिलक लगाए एक पत्रकार पर पड़ी।
उन्होंने बगल में उस समय के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी तिलक लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री ने चौधरी को यह कहते हुए पकड़ा कि हमारे यहां भी एक (तिलक लगाए) हैं। इतना कह कर वे चौधरी को पकड़े हुए पत्रकार की तरफ बढ़े। फिर दोनों का ललाट मिलन करा दिया।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…