Bihar

NEET पेपर लीक: गेस्ट हाउस से स्कूल-बैंक तक पहुंची CBI, कईयों पूछताछ, CCTV फुटेज भी खंगाले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नीट पेपर लीक मामले की जांच की जिम्मेवारी संभालने के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने पेपर लीक से जुड़े पटना और हजारीबाग के कुछ स्थलों का मुआयना किया। पटना के खेमनीचक स्थित लर्न्ड एंड प्ले स्कूल एवं इसके ब्यॉज हॉस्टल भी सीबीआई की टीम पहुंची। लर्न्ड एंड प्ले स्कूल में ही सबसे पहले 4 मई को छापेमारी हुई थी। यहीं 35 छात्रों को बैठाकर प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाये गये थे। सीबीआई के साथ ईओयू के भी कुछ अधिकारी थे।

सूत्रों के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट के सामने स्थित एनएच के गेस्ट हाउस में भी सीबीआई टीम पहुंची। यहीं कनीय अभियंता सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने साले के लड़के अनुराग यादव को ठहराया था। यहीं से नीट के अभ्यर्थियों को खेमनीचक वाले उस स्थान पर ले जाया गया था, जहां सभी को सवाल एवं उत्तर रटवाने के लिए एकत्र किया गया था।

नीट पेपर लीक मामले की छानबीन के लिए मंगलवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम हजारीबाग भी पहुंची। सूत्रों के अनुसार यहां टीम ने सबसे पहले एसबीआई मुख्य ब्रांच में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और कई बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की और हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई। इस मामले में पूछे जाने पर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने अनभिज्ञता प्रकट की। वहीं एसबीआई के चीफ मैनेजर ने टीम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया।

सीबीआई टीम ने दोपहर एसबीआई मुख्य ब्रांच में दस्तक दी और बैंक में रखे गए प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी जुटाई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। टीम ने बैक अधिकारियों से पूछा कि प्रश्न को जमा कराने कौन आया था। जब बैंक में प्रश्न पत्र जमा कराए गए तो साथ में कौन-कौन स्ट्रॉंग रूम में गया था। तहकीकात चार से पांच घंटे तक चली।

इस दौरान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। हर छोटे-बड़े पहलू पर टीम के लोगों ने जानकारी जुटाई। बता दें कि नीट के एक दिन पहले चार मई को पटना में प्रश्नपत्र का अधजला बुकलेट बरामद किया था। इसके मिलान के बाद बिहार ईओयू ने इसे हजारीबाग के सेंटर के कोड का पाया था।

Avinash Roy

Recent Posts

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

1 मिनट ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

22 मिनट ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

55 मिनट ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

3 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

6 घंटे ago