NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को दो आरोपियों की रिमांड मिल गई है. बुधवार को विशेष कोर्ट में सीबीआई के आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने आरोपी चिंटू और मुकेश की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली है. सीबीआई को दोनों आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मिली है. कोर्ट ने सीबीआई के वकील का पक्ष सुनने के बाद यह फैसला सुनाया है.
इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने अपनी दर्ज एफआईआर विशेष अदालत में जमा कर दी थी. सीबीआई ने यह एफआईआर पटना के शास्त्री नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दर्ज की है. सीबीआइ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद जबकि एक अन्य को आरोपी बनाया गया है. जिन्हें प्राथमिकी में नामजद किया गया है उनमें अमित आनंद, आयुष राज, नीतीश कुमार, राकी, अखिलेश, सिकंदर यादवेंदु, बिट्टू, संजीव के अलावा एक अन्य का नाम शामिल है.
सीबीआई ने मंगलवार को ही विशेष अदालत में दो अर्जी भी दाखिल की थी. एक अर्जी पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपियों की पेशी के लिए थी और दूसरी अर्जी जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड के लिए थी. मामले में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने सीबीआई को दो अभियुक्तों की रिमांड सौंप दी है.
इस मामले में शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने अभी तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिसमें पटना के दानापुर का निवासी आयुष राज, रोहतास निवासी बिट्टू कुमार, दानापुर निवासी अखिलेश कुमार, समस्तीपुर निवासी सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर निवासी आशुतोष कुमार, पटना के ही एकंगरसराय क्षेत्र निवासी रोशन कुमार, गया जिले का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, गया के बाराचट्टी क्षेत्र का निवासी शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल हैं.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…