NEET Paper Leak Case: पटना. बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे अलग-अलग खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे मामले की जांच कर रही ईओयू के अधिकारियों की एक टीम गुरुवार 20 जून की शाम दिल्ली रवाना हुई है. शिक्षा मंत्रालय के बुलावे पर आर्थिक अपराध की टीम दिल्ली गई है. जानकारी के अनुसार, ईओयू से पेपर लीक से जुड़े सबूत और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं. शुक्रवार शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से ईओयू की टीम मिल सकती है.
आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पेपर लीक मामले में जले हुए प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट, कुछ बुकलेट नंबर, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और कुछ कागजात जब्त किए हैं. कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. ईओयू के समक्ष कुछ अभ्यर्थी प्रस्तुत हुए थे. इसमें कुछ अभ्यर्थियों ने अपने कबूलनामे में साफ कहा है कि एग्जाम के एक दिन पहले पेपर मिला था और एक जगह उन्हें रखकर उत्तर रटवाया गया था. जो प्रश्न रटवाए गए थे वही परीक्षा में आए थे. इस कबूलनामे को दिल्ली में अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है.
वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर कल (शुक्रवार) देश भर में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. सभी राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा. बात बिहार की करें तो राजधानी पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में 10:30 बजे से प्रदर्शन होगा. मालूम हो कि पटना के एक प्ले स्कूल के छात्रावास में छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. प्रश्न पत्र लीक और रटवाने की घटना चार मई की है. पांच मई को परीक्षा थी. कबूलनामे में यह बात सामने आई है कि एक अभ्यर्थी से 30 से 32 लाख रुपये में डील की गई थी.
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…