Bihar

बिहार में NDA को 36 और INDIA को 4 सीट मिलने का अनुमान, आ गया टूडेज चाणक्या का एग्जिट पोल

अगली सरकार देश में किसकी सरकार बनेगी? इसके लिए वोटों की गिनती 4 जून को होगी, मगर उससे पहले टूडेज चाणक्या न्यूज 24 का एग्जिट पोल आ गया है। कम से कम इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किसकी लॉटरी लगने वाली है। भारत के निर्वाचन आयोग ने सात चरण में वोटिंग करवाई है। आमतौर पर जितने भी एग्जिट पोल हैं, वो बता रहे हैं कि अगली सरकार एनडीए की होगी। मतलब, नरेंद्र मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। इन सबके बीच बिहार में काफी टफ फाइट देखने को मिला।

टुडेज चाणक्या का बिहार एग्जिट पोल

टुडेज चाणक्या का बिहार एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ (बीजेपी, जेडीयू, एलजेपीआर, हम और आरएलएम) को कुल 51 फीसदी वोट लोकसभा चुनाव 2024 में मिले हैं। वहीं, कांग्रेस+ (कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी और लेफ्ट) को कुल 37 फीसदी वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य को 12 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला।

बीजेपी+ : 51 फीसदी वोट

कांग्रेस+ : 37 फीसदी वोट

अन्य: 12 फीसदी वोट

बिहार में NDA को 36 और INDIA को 4 सीट

बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन को मिले वोट प्रतिशत को टूडेज चाणक्या ने जब सीटों में बदला तो पाया कि बीजेपी बीजेपी+ (बीजेपी, जेडीयू, एलजेपीआर, हम और आरएलएम) को कुल 36 सीटें मिलेंगी। वहीं, कांग्रेस+ (कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी और लेफ्ट) को सिर्फ 4 सीटें हासिल होंगी। यहां पर अन्य के लिए कोई मौका नहीं है।

बीजेपी+ : 36 सीटें

कांग्रेस+ : 4 सीटें

अन्य: शून्य

2019 के मुकाबले एनडीए को एग्जिट पोल में नुकसान

2019 लोकसभा में एनडीए में सिर्फ तीन पार्टियां थीं, जिसमें बीजेपी को 17, जेडीयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। 2019 में एनडीए को 39 सीटें मिली थी। इस बार एग्जिट पोल में 36 सीटें बताई जा रही है। वहीं, 2019 में महागठबंधन की पार्टियों में सिर्फ कांग्रेस एक सीट जीत पाई थी। आरजेडी का खाता तक नहीं खुला था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

22 घंटे ago