Bihar

बिहार: घर में 2 बल्ब-3 पंखे…31 लाख का आया बिजली बिल; 2 महीने पहले मजदूर ने लगावाया था स्मार्ट मीटर

बिहार में जनता बिजली विभाग की गड़बड़ियों से त्रस्त है। बिजली विभाग अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहा है। मुजफ्फरपुर जिला से बिजली विभाग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विभाग ने एक साधारण मजदूर जिसके घर में 3 पंखा और 2 बल्ब का इस्तेमाल होता है उसके घर 31 लाख का बिल भेज दिया है। मामला पियर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा पंचायत के वार्ड संख्या- 9 का है। यहां के एक साधारण मजूदर को बिजली विभाग ने 31 लाख रुपये का बिल थमा दिया है। हैरानी की बात ये है कि ये बिजली बिल मात्र दो महीने का है।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी बिजली आती रही

बिजली विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से मजदूर बेहद चिंतित और लाचार है। बिल जमा नहीं करने के कारण बिजली भी काट दी गई। घर में बिजली का कनेक्शन मजदूर की पत्नी फूला देवी के नाम से है। मजदूर इसे सुधारने के लिए लगातार विभाग का चक्कर लगा रहा है। दो माह पहले इस मजदूर के घर में स्मार्ट मीटर लगाया गया और बिजली आपूर्ति होती रही। इसके बाद अचानक बिजली कट गई। इस संबंध में पीड़ित शुभलाल सहनी ने बताया कि यह बिजली कनेक्शन मेरी पत्नी फूला देवी के नाम पर है। करीब दो महीने पहले विभाग की ओर से बिजली का स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके कुछ दिन बाद तक घर में बिजली आती रही। उसके बाद बिजली आनी बंद हो गई।

बिजली की आपूर्ति के लिए कराया रिचार्ज, फिर भी…

शुभलाल सहनी ने आगे बताया कि 20 जून को 400 रुपये से रिचार्ज करने के बाद भी जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई, तो बिजली विभाग में जाकर पदाधिकारी को बताया, तब पता चला कि उनका करीब 31 लाख रुपये का बिल बकाया है। लाखों में बिजली बिल बकाया सुन मजदूर के होश उड़ गए। मजदूर ने बताया कि उसके घर में मात्र दो से तीन पंखा और बल्ब का इस्तेमाल होता है। दो महीना पहले करीब 2600 रुपये का बिजली बिल बकाया था। फिर आखिर इतना बिल कैसे हो गया, यह समझ से बाहर है।

उमसी वाली गर्मी में लाइट कटने से परिवार परेशान 

उमस भरी इस गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरा परिवार परेशान है। बिजली आपूर्ति के लिए परिवार लगातार बिजली विभाग का चक्कर काट रहा है, लेकिन इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। शुभलाल सहनी कहा, “हम मजदूर आदमी हैं। विभाग से जल्द इस समस्या का निपटारा करने की मांग करते हैं।” वहीं, मामले में जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अभिषेक रंजन ने बताया कि गड़बड़ी की शिकायत मिली है। मजदूर से लिखित आवेदन मांगा गया है। कभी-कभी मीटर में गड़बड़ी आ जाती है। जांच कर ठीक किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा के दौरान गोली मारकर ह’*त्या के प्रयास मामले में आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर डाटा ऑपरेटरों ने निकाला मार्च, 29 वर्षों से लगातार सेवा लेने के बावजूद नहीं मिला लाभ

समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…

39 मिनट ago

जीविका के नशामुक्ति अभियान में 703 लोगों ने ली शपथ; दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट लगा चोरी का बाइक बरामद, एक युवक भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…

54 मिनट ago

समस्तीपुर कोर्ट से बारह पत्थर चौक तक बनेगा ‘NO HORN’ जोन, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की पहल

समस्तीपुर : शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के…

1 घंटा ago

अब समस्तीपुर में महज 10 रुपये में OPD सेवा, 650 बेड का SK मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में SK मंडल…

2 घंटे ago