Bihar

लोगों से खरीदते थे बैंक अकाउंट, जीते थे लग्जरी लाइफ; बिहार में फ्लिपकार्ट के नाम पर ठगी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार

बिहार की नवादा पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. फ्लिपकार्ट डिलीवरी के पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के कुल 10 सदस्यों को नवादा पुलिस ने पकड़ा है. साथ ही साथ उनके पास से भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की है. नवादा एसपी ऑफिस में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने यह जानकारी दी.

प्रिया ज्योति ने बताया कि कुछ दिनों पहले नवादा साइबर थाने को कुछ साइबर अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी. नवादा के कई स्थानों पर साइबर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे. सूचना के सत्यापन के बाद नवादा एसपी के निर्देश पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया और छापेमारी की.

छापेमारी में झारखंड के कोडरमा जिला सहित नवादा, नालंदा के साइबर अपराधी पकड़े गए हैं जिनके पास से तीन लैपटॉप, 33 मोबाइल फोन, 50 एटीएम कार्ड, 40 बैंक पासबुक, 25 चेक बुक, 80 सिम कार्ड, 95000 नगद, एक फोर व्हीलर और 35 पन्नों का कस्टमर डेटा सीट बरामद किया गया है. छापेमारी के क्रम में सूचना के आधार पर नवादा साइबर टीम की पुलिस ने 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया.

भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर खुलवाते थे बैंक अकाउंट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भोले-भाले लोगों से पहले सिम कार्ड खरीदवाया जाता था. फिर इस नंबर से बैंक अकाउंट बनवाया जाता था. फिर उनसे सिम कार्ड तथा बैंक अकाउंट, एटीएम लेकर साइबर अपराधी को एक रकम पर बेच दिया जाता था. उस सिम तथा अकाउंट नंबर का प्रयोग कर फ्लिपकार्ट से सामान ऑर्डर करने वाले कस्टमर को कॉलकर उनके पार्सल का ऑनलाइन भुगतान करने पर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर पैसे की ठगी की जाती थी. ऐसा उनके द्वारा पूरे देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ साइबर ठगी की गई.

इस गिरोह का मुख्य सरगना अंकुश राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही नवादा जिले के दीपक कुमार, राजू रंजन, रविरंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार, निशांत कुमार एवं सानू कुमार जबकि झारखंड के कोडरमा के रहने वाले राजेन्द्र राणा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, नालंदा जिले के धीरेंद्र कुमार और अशोक कुमार को पुलिस ने पकड़ा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago