Bihar

लालू ने सारण और पाटलिपुत्रा में कराई चुनावी हिंसा, रामकृपाल के काफिले पर फायरिंग पर बरसे सम्राट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में सातवें चरण के तहत शनिवार को वोटिंग हुई। शाम में पाटलिपुत्र के कैंडिडेट और भाजपा नेता रामकृपाल यादव के काफिले पर गोलियां बरसाई गई। बदमाशों ने चार गोलियां चलाई। बीजेपी ने इस घटना को मुद्दा बना लिया है बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसके लिए लालू परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र और सारण में चुनाव को हिंसा में बदल दिया गया। पाटलिपुत्रा से राममृपाल यादव के खिलाफ लालू यादव की बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या चुनावी मैदान में हैं।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार हिंसा के बल पर चुनाव जीतना चाहता है। लालू और राजद के गुंडे अपनी गुंडागर्दी के लिए मशहूर हैं। लालू का मतलब ही है गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार। इन्होंने अपनी दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के चुनावी क्षेत्रों में चुनाव को हिंसा में बदल दिया। बता दें कि सारण और पाटलिपुत्र दोनों ही जगह चुनाव के बाद गोलियां चलवाई गई। सारण में गोली लगने से मौत के बाद भारी बवाल हुआ। कई दिनों तक इंरनेट सेवा को बाधित रखना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सारण में हालात सामान्य हुए।

दरअसल शनिवार को चुनाव के बाद भाजपा नेता रामकृपाल यादव का काफिला निकल रहा था। उसी समय अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोलियां चलाई गई जिसमें एक बीजेपी का वर्कर घायल हो गया। इस मामले में पटना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है जिसमें अब तक 9 नाम जद और 40 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है जिसका नाम विकास कुमार है। पटना पुलिस के वरीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

13 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

16 घंटे ago