Bihar

CM नीतीश ने KK पाठक को स्थायी तौर पर शिक्षा विभाग से हटाया, बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला

बिहार में आज कई आईएएस अफसरों का ट्रांसफऱ किया गया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को स्थाई तौर पर शिक्षा विभाग से हटा दिया गया है . उन्हें स्थानांतरित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वह अगले आदेश तक बिपार्ड के महानिदेशक के प्रभार में रहेंगे.

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ को अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है.

वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे .वहीं लोकेश कुमार सिंह अब वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. यह बियाड़ा के भी प्रभार में रहेंगे.

समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है. आशुतोष कुमार वर्मा को एक बार फिर से नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है. भोजपुर के डीएम रहे महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. वहीं नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago