Bihar

3 महीने बाद CM नीतीश ने अचानक बुला ली कैबिनेट की मीटिंग, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना

लोकसभा चुनाव समाप्त होने और केंद्र में नए सिरे से सरकार के गठन के बाद बिहार सरकार के विकास संबंधी कार्य एक बार फिर पटरी पर आने लगे हैं। विभागों में कामकाज गति पकड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राज्य सरकार ने नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बैठक की सूचना सभी मंत्रियों और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को प्रेषित की जा चुकी है। नीतीश मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक 15 मार्च को संपन्न हुई थी। चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पूर्व बुलाई गई उक्त बैठक में एक सौ आठ प्रस्ताव पर मुहर लगी थी।

क्यों खास है ये कैबिनेट बैठक?

तीन महीने बाद शुक्रवार को होने वाली बैठक में नौकरियों का पिटारा खुलने की चर्चा है। पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यापक पद रिक्त हैं जिन्हें भरने की कवायद शुरू होगी।

सूत्रों की मानें तो कल की बैठक में नौकरियों और रोजगार का पिटारा खुलेगा। इसके अलावा, किसानों के डीजल अुनदान, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यक्रमों के लिए राशि जारी करने करने के साथ ही विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं के संबंध में निर्णय लिए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल की बैठक शाम साढ़े चार बजे से मुख्य सचिवालय में बुलाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago