Bihar

बिहार: किन्नरों से पंगा लेना पुलिसवालों को पड़ा भारी, पिटाई से बचने के लिए कुएं में कूदे; निकालकर फिर हुई धुनाई

खबर बिहार के जमुई से है जहां दो कथित पुलिस जवानों को किन्ररों से सेक्स की डिमांड करना काफी महंगा पड़ा। मामला उजागर होने के बाद दोनों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गयी। भागने के दौरान एक जवान कुएं में गिर गया जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। घटना झाझा थाना इलाके की है। थाना पुलिस इसकी जानकारी या शिकायती आवेदन से इनकार कर रही है जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किन्नरों समेत स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वरीय पदाधिकारी के स्तर पर जांच पड़ताल चल रही है।

यह शर्मनाक मामला झाझा थाना इलाके के चितोचक के सुंदरनगर का है जहां किन्नर समाज के लोग रहते हैं। कहा जा रहा है कि मंगलवार की रात दो लोग खुद को पुलिस बताते हुए सिविल ड्रेस में एक घर में घुस गए और वहां मौजूद किन्नरों से छेड़खानी करने लगे। उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए पूछा कि एक रात का कितना लोगी। दोनों आरोपी किन्नरों से सेक्स की डिमांड करने लगे। मना करने पर किन्ररों से जबरस्ती करने लगे। इस पर किन्ररों ने शोर मचा दिया और मौके पर आस पास के लोग जुट गए। भीड़ देखकर दोनों आरोपी भागने लगे तो स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। किन्ररों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक जवान छूटकर भागने लगा लकिन वह आगे बढ़ते ही एक सूखे कुएं में गिर गया। यह देखकर सभी उसे निकालने में जुट गए तब जाकर उनकी जान बची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी उमेश कुमार यादव है तो दूसरे का नाम पिंटू कुमार है। कथित तौर पर दोनों पुलिस के जवान हैं। किन्ररों के घर में दोनों डायल 112 का कांस्टेबल बताते हुए घुसे थे। दोनों ने विरोध कर रहे किन्ररों को धमकी दिया कि रहना, खाना और जीना मुश्किल कर देंगे। लेकिन उनका दांव उल्टा पड़ गया और किन्ररों के हाथ बुरी तरह से पिट गए। आरोपी जवानों ने बताया कि वे रास्ता भटक कर उनके घर में घुस गए थे। दोनों ने खुद को निर्दोष बताया। कुछ देर बाद 112 की टीम वहां पहुंची और दोनों को अपने साथ ले कर गई।

घटना को लेकर तितली किन्नर(काल्पनिक नाम) ने बताया कि तीन चार दिनों से दोनों आ रहे थे और इलाके में मंडरा रहे थे। बुरी नजर से देखते थे और पैसों की लालच देकर साथ सोने और गलत काम करने के लिए कहते थे। तीन रात से उन्हें मना करके वापस भेज रहे थे। मंगलवार की रात दोनों पुलिस का जवान बताते हुए जबरदस्ती घर में घुस गए और डराते हुए छेड़खानी करने लगे। लेकिन पहले से तैयार किन्ररों ने न सिर्फ उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया बल्कि मरम्मत और फजीहत भी कर दी।

इस मामले में झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना की जानकारी या किन्ररों की शिकायत से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस घटना में किसी पुलिसकर्मी के लिप्त होने की बात से भी इनकार किया है। वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा है कि मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस जवान भटक कर चले गए थे। उन्हें बंधक बना लिया गया था। सिपाही के साथ मार पीट हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से अनुसंधान कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago