बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव ने बाजी मार ली है। इस सीट पर उनकी मेहनत रंग लाई है। यहां कई घंटों तक कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन अंत में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की जीत हो गई।। यहां आरजेडी की बीमा भारती मैदान में थीं। इसके अलावा एनडीए की तरफ से जेडीयू के संतोष कुमार कुशवाहा किस्मत आजमा रहे थे।
जीत के बाद पप्पू यादव मीडिया के सामने आकर बोलते समय भावुक हो गए। पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि हम एक बेटा और मां दोनों की भूमिका निभाएंगे। हम पूर्णिया की माता-बहनों की भलाई के लिए काम करेंगे। कोशी-सीमांचल को एक नंबर बनाने के लिए मेरे जीवन का एक-एक कतरा क्यों न बह जाए, लेकिन मैं इसे करके रहूंगा।
पप्पू यादव ने कहा कि हम पूर्णिया को दुनिया में नंबर वन बनाएंगे। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से इंडिया को मदद करने की अपील की।
पूर्णिया में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…