Bihar

पूर्णिया में जीत के बाद मीडिया के सामने भावुक हुए पप्पू यादव, कहा- हम एक बेटा और मां दोनों की भूमिका निभाएंगे

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव ने बाजी मार ली है। इस सीट पर उनकी मेहनत रंग लाई है। यहां कई घंटों तक कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन अंत में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की जीत हो गई।। यहां आरजेडी की बीमा भारती मैदान में थीं। इसके अलावा एनडीए की तरफ से जेडीयू के संतोष कुमार कुशवाहा किस्मत आजमा रहे थे।

जीत के बाद पप्पू यादव मीडिया के सामने आकर बोलते समय भावुक हो गए। पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि हम एक बेटा और मां दोनों की भूमिका निभाएंगे। हम पूर्णिया की माता-बहनों की भलाई के लिए काम करेंगे। कोशी-सीमांचल को एक नंबर बनाने के लिए मेरे जीवन का एक-एक कतरा क्यों न बह जाए, लेकिन मैं इसे करके रहूंगा।

पप्पू यादव ने कहा कि हम पूर्णिया को दुनिया में नंबर वन बनाएंगे। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से इंडिया को मदद करने की अपील की।

पूर्णिया में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • अरूण दास, बहुजन समाज पार्टी
  • पप्पू यादव (Pappu Yadav), निर्दलीय
  • बीमा भारती (Bima Bharti), राष्ट्रीय जनता दल
  • संतोष कुमार (Santosh Kumar Kushwaha), जनता दल (यूनाइटेड)
  • किशोर कुमार यादव, ऑल इण्डिया फॉरवार्ड ब्‍लॉक
  • नौमान आलम, निर्दलीय
  • सत्येन्द्र यादव, निर्दलीय

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

9 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

13 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 घंटे ago