Bihar

‘जनता इस बार कुर्सी से ऐसा उतारेगी कि कुछ करने लायक नहीं बचेंगे’ प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश बड़ा हमला

दिल्ली में शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हो रही थी, इस बीच प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बार उनको कुर्सी से ऐसा उतारेगी कि कुछ बात करने लायक नहीं बचेंगे। मैं प्रशांत किशोर आपको पहले अग्रिम बधाई दे देता हूं कि सही नीयत से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता है। बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर तंज कसा था और कहा था कि उनकी बातों पर हम ध्यान नहीं देते हैं।

नीतीश कुमार को तो भाजपा इस बार ही सबक सिखा देती

प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा बहुमत पा जाती तो इसी बार एक बार में बीजेपी नीतीश कुमार की कहानी समाप्त कर देती और अपने लोग को कुर्सी पर बैठा देती। बिहार की जनता को भी लगता कि बीजेपी का नया मुख्यमंत्री बना है तो क्यों न इनको एक बार मौका दिया जाए। बिहार की जनता भी चाहती है कि 2025 के बाद नीतीश कुमार हमें नहीं चाहिए। लोगों की अब सोच है कि बिहार के लोगों को अगर किसी दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने नहीं जाना है तो इसके लिए हमें नीतीश कुमार को हराना होगा।

जदयू ने कहा-बिहार की जनता की चाहत हैं नीतीश कुमार

वहीं, शनिवार को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि बिहार में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। इसके साथ ही जदयू की कल की बैठक में कहा गया है कि झारखंड का चुनाव भी जदयू अपने दम पर लड़ेगी।

जेडीयू के नेताओं का कहना है कि 2024 के चुनाव नतीजों ने देश की राजनीति में यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति नीतीश कुमार के ही इर्द-गिर्द घूमती है। जिनको लगता था कि नीतीश कुमार अब खत्म हो गए हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार ने दिखा दिया कि नीतीश कुमार को लोग आज भी उतना ही चाहते हैं। उनपर भरोसा करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

7 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago