Bihar

बांग्लादेशी सांसद ह’त्या मामला; कोलकाता में शरीर के टुकड़ों की तलाश जारी, नेपाल से धराये मुख्य संदिग्ध से पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ​​ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन से रविवार को पूछताछ शुरू कर दी है। मोहम्मद सियाम हुसैन को हाल ही में नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत को प्रत्यर्पित किया गया था।

मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि बांग्लादेशी नेता के शरीर के अंगों और अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में सीआईडी ​​की सहायता के लिए हुसैन से पूछताछ की गई। हुसैन को कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके के उस फ्लैट में भी ले जाया गया जहां अनार को आखिरी बार 12 मई को देखा गया था।

सीआईडी ​​अधिकारी ने बताया कि हुसैन से पूछताछ की जा रही है। उसे बांग्लादेश के सांसद के शरीर के अंगों की तलाश के लिए न्यू टाउन के फ्लैट और आसपास के इलाकों में भी ले जाया गया। वह हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में भी सीआईडी की मदद करेगा।

इससे पहले मामले के प्रमुख संदिग्ध हुसैन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार करके शुक्रवार को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया था। हुसैन को शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल लाया गया था। फिलहाल उसे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की एक स्थानीय अदालत ने सीआईडी ​​की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी नेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अनार यहां आने के बाद विश्वास के घर पर रुके थे।

अपनी शिकायत में विश्वास ने कहा था कि अनार 13 मई की दोपहर को चिकित्सक से मिलने के लिए बारानगर आवास से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वह रात के खाने के लिए (विश्वास के) घर वापस आएंगे। विश्वास ने अनुसार बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था। इस वजह से उन्होंने इसके एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago