कोलकाता : पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध मोहम्मद सियाम हुसैन से रविवार को पूछताछ शुरू कर दी है। मोहम्मद सियाम हुसैन को हाल ही में नेपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत को प्रत्यर्पित किया गया था।
मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि बांग्लादेशी नेता के शरीर के अंगों और अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में सीआईडी की सहायता के लिए हुसैन से पूछताछ की गई। हुसैन को कोलकाता के पास न्यू टाउन इलाके के उस फ्लैट में भी ले जाया गया जहां अनार को आखिरी बार 12 मई को देखा गया था।
सीआईडी अधिकारी ने बताया कि हुसैन से पूछताछ की जा रही है। उसे बांग्लादेश के सांसद के शरीर के अंगों की तलाश के लिए न्यू टाउन के फ्लैट और आसपास के इलाकों में भी ले जाया गया। वह हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में भी सीआईडी की मदद करेगा।
इससे पहले मामले के प्रमुख संदिग्ध हुसैन को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार करके शुक्रवार को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया था। हुसैन को शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल लाया गया था। फिलहाल उसे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात की एक स्थानीय अदालत ने सीआईडी की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि सांसद कथित तौर पर इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। उनकी तलाश छह दिन बाद तब शुरू हुई जब उत्तरी कोलकाता के बारानगर के निवासी और बांग्लादेशी नेता के परिचित गोपाल विश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। अनार यहां आने के बाद विश्वास के घर पर रुके थे।
अपनी शिकायत में विश्वास ने कहा था कि अनार 13 मई की दोपहर को चिकित्सक से मिलने के लिए बारानगर आवास से निकले थे। उन्होंने कहा था कि वह रात के खाने के लिए (विश्वास के) घर वापस आएंगे। विश्वास ने अनुसार बांग्लादेश के सांसद से 17 मई से संपर्क नहीं हुआ था। इस वजह से उन्होंने इसके एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…