Bihar

बिहार: 5 किलो सोना पहनकर घूमने वाले गोल्डमैन की सोने की चमचमाती बुलेट बाइक, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

कहते हैं शौक किसी पहचान की मोहताज नहीं होती है. हर किसी के लिए खुशी के मायने अलग होते हैं. ऐसे में बिहार के एक ऐसे ही शख्स हैं जिनको सोने का आभूषण पहनने का बेहद शौक है और अब सोने की गाड़ी पर भी घूमते हैं. बिहार के गोल्डमैन के नाम से जाने जाने वाले प्रेम सिंह का सोना प्रेम किसी से छुपा नहीं है.

अब गोल्डमैन की बाइक भी सोने की:

प्रेम सिंह को सोने का आभूषण पहनने का जुनून इतना है कि 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण पहनकर सड़कों पर बिंदास घूमते हैं. शरीर पर इतना गोल्ड है जितना ज्वेलरी शॉप में भी नहीं होता है. सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट से पूरा शरीर भरा पड़ा है. हमेशा सुर्खियों में बने रहने और इंडिया का गोल्डमैन बनने के लिए नया आयाम रचते रहते हैं. इसी बीच अब अपनी बुलेट को लेकर के काफी सुर्खियों में है. यह बुलेट कोई आम बुलेट नहीं है बल्कि सोने की है.

“सोने से इतना प्यार है कि बुलेट पर सोना चढ़ावा लिया. गोल्डमैन का हर चीज गोल्ड का होगा, इसी को लेकर के हमने बेंगलुरु में इस बुलेट पर सोने का पानी चढ़वाया. लगभग 200 ग्राम सोने से इसका पेंट हुआ है. इसमें 13 से 14 लाख रुपए खर्च हुआ है.“- प्रेम सिंह, गोल्डमैन ऑफ बिहार

‘सोने का होगा चश्मा और पगड़ी’-प्रेम सिंह:

उन्होंने आगे कहा कि अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा गोल्ड पर खर्च करता हूं. मैं बिहार का पहला और देश का दूसरा गोल्डमैन हूं. मेरा प्रयास देश का पहला गोल्डमैन बनने का है. इसके लिए हम काम कर रहे हैं. आने वाले बस कुछ दिनों में मेरा चश्मा और पगड़ी भी सोने का होगा.

‘सुशासन के राज्य में डर नहीं लगता’:

प्रेम सिंह ने कहा कि मुझे सोने का आभूषण पहनने का शौक बचपन से ही है. जमींदार घराने से हूं. बिहार में गोल्डमैन का पद रिक्त था तो मुझे लगा कि क्यों ना बिहार के गोल्डमैन बनू. इसके बाद हम सोने का आभूषण पहनना शुरू कर दिए. बिहार के 13 करोड़ माता बहन भाई का प्यार और आशीर्वाद है कि दिन प्रतिदिन मेरे शरीर पर सोने का आभूषण बढ़ते जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के राज्य में मुझे डर नहीं लगता है. इसलिए मैं बिंदास सड़कों पर घूमता हूं. जहां भी जाता हूं लोगों का प्यार मिलता है. लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं.

8 किलो सोने का आंकड़ा करना चाहते हैं पार:

बता दें कि बिहार के गोल्डमैन के नाम से चर्चित प्रेम सिंह मुख्य रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. 50 ग्राम से सोना आभूषण पहनने की शुरुआत की थी, जो 5 किलो 200 ग्राम तक पहुंच चुका है. प्रेम कुमार 8 किलो का आंकड़ा पार करने के लिए लगातार सोना के आभूषण बनवा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

1 घंटा ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

7 घंटे ago