Bihar

EOU ऑफिस में 2 कैंडिडेट्स से ढाई घंटे हुई पूछताछ:9 अभ्यर्थियों को भेजा था नोटिस, 5 मई को लीक हुआ था नीट का पेपर

NEET पेपर लीक मामले में दो कैंडिडेट आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के मुख्यालय पहुंचे। इन दोनों कैंडिडेट से करीब ढ़ाई घंटे पूछताछ की गई। बख्तियारपुर की रहने वाली ईशा अपने पैरेंट्स के साथ आई थी। वहीं, दूसरी लड़की अपने पिता और चाचा के साथ आई थी।

ईशा ने पूछताछ से पहले कहा है कि आर्थिक अपराध इकाई के जांच में सहयोग करेगी। पिता के साथ पहुंची दूसरी लड़की ने नाम भी नहीं बताया। उसने कुछ भी बताने से सीधा इनकार कर दिया। EOU परीक्षा​र्थियों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स से भी पूछताछ की है। इससे पहले EOU ने 9 परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसमें दो कैंडिडेट पूछताछ के लिए पहुंचे।

EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की अब तक छानबीन में सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बाकी 9 परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए EOU ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी NTA से जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

प्रवेश पत्र के पते पर भेजा गया नोटिस

DIG मानवजीत सिंह के मुताबिक NTA ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेजा था। इसके जरिए EOU को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा। यह भी पूछा जाएगा कि क्या इन 9 परीक्षार्थियों को भी सॉल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटवाए थे।

मांझी बोले- पेपर लीक मामले में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिले

इधर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। जो अनियमितता होती है। उसमें जो साधन सम्पन्न वाले होते हैं, वह इसका लाभ उठाते हैं, लेकिन गरीब के बच्चे, जिसकी कोई पैरवी नहीं, जिसके पास पैसा नहीं है, वह वंचित हो जाते है। इसलिए नीट में जो गड़बड़ी हो रही है, उसको हर हालत में रोकना चाहिए और इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

पटना से गिरफ्तार 13 आरोपियों की पूरी लिस्ट

  • सिकंदर (56), पिता यादवेन्दु, थाना-विथान, जिला-समस्तीपुर
  • रौशन कुमार (35), पिता अवधेश प्रसाद, थाना-एकंरसराय, जिला-नालंदा
  • रीना कुमारी (41), पति संजीव कुमार, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर
  • आशुतोष कुमार (30), पिता कृष्णानंद, थाना-रूपएसपुर, जिला-पटना
  • बिट्टु कुमार (38), पिता बन्द्रमा सिंह, थाना-गढ़नोखा, जिला-रोहतास
  • अखिलेश कुमार (43), पिता शिवशंकर राय थाना-दानापुर, जिला-पटना
  • आयुष कुमार (19), पिता अखिलेश कुमार, थाना-दानापुर, जिला-पटना
  • नीतीश कुमार (32), पिता स्व. सियाराम प्रसाद, थाना-सरवदहा, जिला-गया
  • अमित आनन्द (29), पिता अच्युतानन्द सिंह, थाना कोतवाली, जिला-मुंगेर
  • अभिषेक कुमार (21), पिता अवधेश कुमार, जिला-रांची झारखंड
  • अनुराग यादव (22), पिता संजीव कुमार, थाना-हसनपुर, जिला-समस्तीपुर
  • अवधेश कुमार (47), पिता- अवध बिहारी सिंह, जिला-रांची झारखंड (अभिषेक के पिता)
  • शिवनंदन कुमार, पिता राम स्वरूप यादव, थाना-वाराच‌ट्टी, जिला-गया

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

2 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

3 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

14 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

15 घंटे ago