Bihar

बिहार: इंजीनियरिंग छात्रों के खाने की थाली में निकला सांप का टुकड़ा, 10 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी

बिहार के बांका में जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात भोजन खाने से करीब 10 छात्र बीमार हो गए। छात्रों का आरोप है कि उनके खाने में मरे हुए सांप का टुकड़ा पाया गया। सभी छात्र देर रात सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज किया। हालांकि सभी छात्र खतरे से बाहर बताए गए हैं। बीमार होने वालों में गणेश प्रसाद, महेश कुमार, सुन्नी कुमार, सरोज कुमार, अभिनव कुमार, रूपेश कुमार, जैमी, अमित राज, अमन कुमार, अश्वनी कुमार आदि शामिल हैं।

ड्यूटी पर तैनात डा. रविकांत ने बताया कि 10 से अधिक छात्र गुरुवार देर रात अस्पताल आए थे, जिनको फूड प्वाइजनिंग की परेशानी थी। सभी का इलाज किया गया। सभी स्वस्थ हैं। इधर, छात्रों ने बताया कि उनके परोसे गए भोजन में मृत सांप देखा गया जिसके बाद सभी छात्रों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत हो गई। छात्रों ने बताया कि इसकी शिकायत उन सबने कॉलेज प्रशासन से की। बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया कि जब एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया तो कॉलेज के द्वारा एम्बुलेंस को मना कर दिया गया। इस वजह से सभी बीमार छात्रों को निजी वाहन से सदर अस्पताल आना पड़ा। छात्रों ने इसकी शिकायत टाउन थाना पुलिस को भी देर रात ही की थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्व में भी खाना में अनियमितता की शिकायत मिली थी जिसकी प्रशासनिक टीम से जांच कराई गई थी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को भी हिदायत दी गई थी। गुरुवार की रात अगर दोबारा से ऐसी घटना हुई है तो इसकी सख्ती से जांच करवाई जाएगी और दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अंशुल कुमार, जिलाधिकारी, बांका

डीएम के निर्देश पर पहुंचे अधिकारी

इंजिनियरिंग कॉलेज की घटना की सूचना पर डीएम अंशुल कुमार के आदेश पर एसडीओ अविनाश कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार शुक्रवार की शाम इंजिनियरिंग कॉलेज पहुंचे। पदाधिकारियों ने छात्रों व वहां के प्राचार्य से घटना को लेकर जानकारी ली। साथ ही छात्रों को शांति बनाए रखने की अपील की है।

कॉलेज के राधेश्याम पर लगाया आरोप

छात्रों ने इस घटना को लेकर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। इस दौरान उनसबों ने कॉलेज के राधेश्याम नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि जब वे सभी भोजन का विरोध किया और बीमार छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाने की बात की तो वे छात्रों की कॉलर तक पकड़ लिया। वहीं धमकी भी दी। छात्रों ने कहा कि उनका एग्जाम है। ऐसे में अगर उन्हें ऐसे भोजन या फिर ऐसे हालात से गुजरना पड़ेगा तो उनका भविष्य खतरे में हो सकती है। छात्रों ने जिला प्रशासन से दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। हालांकि कॉलेज प्रबंधन कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।

मेस के फूड सैंपल को जांच में भेजा गया भागलपुर

बांका के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में विषाक्त भोजन परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार देर शाम एसडीएम अविनाश कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी विनोद कुमार जांच में पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर शांत कराया तथा दोनों मेस का भी निरीक्षण किया।

एक्सपायर डेट वाले मशाले और फूड प्रोडक्ट्स पाए गए

इस दौरान कई एक्सपायर डेट वाले मशाले और फूड प्रोडक्ट्स पाए गए। जिनका सैंपल लेकर फूड इंस्पेक्टर को जांच में भागलपुर भेजा गया है। एसडीएम में बताया कि अगर भोजन सामग्री में गड़बड़ी की बात सामने आती है तो मेस संचालन करने वाले संवेदक के ऊपर भी कारवाई की जायेगी। वहीं मेस का संचालन गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल में सामान्य रूप से चालू करा दिया गया है।समिति के बैठक के बाद नए वेंडर का भी चयन कर लिया जायेगा।जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद बांका डीएम को सौंप दिया जाएगा।फिलहाल डीएम के निर्देश पर कॉलेज में नियमित रूप से छात्रों के स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप लगवाया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

7 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago