Bihar

बिहार के डिप्टी सीएम के बंगले पर तेजस्वी ने किया कब्जा! सम्राट चौधरी ने कहा यह लोग मेरा शोषण कर रहे

सम्राट चौधरी ने बयान दिया है-पांच देश रत्न मार्ग पर अवैध कब्जा है ….मैं क्या कर सकता हूं 75 वर्षो से हम लोगो का शोषण हो रहा है ….यह लोग लुटेरे हैं मैं क्या कर सकता हूं, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पांच देश रत्न मार्ग सम्राट चौधरी को हो चुका है आवंटित लेकिन अभी भी पांच देश रत्न मार्ग में तेजस्वी यादव रह रहे हैं।

वहीं राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी लोग थे। चुनाव से संबंधित कार्यो में लगे हुए थे। चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू थी, इसमें बांग्ला हड़पने की बात कहां से आ रही है। बंगला उनको (सम्राट चौधरी) आवंटित है, वह उसमें जाने के लिए हड़बड़ी में हैं, इतनी हड़बड़ी ठीक नहीं। वह ये समझ लें कि उनके लिए बांग्ला सुरक्षित नहीं रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि उनके प्रति जनता का जो पेरसेप्सन है, उससे यह स्पष्ट है कि लोग उनके नेतृत्व को पसंद नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से वह बयानवीर बने हुए हैं, उसके कारण भाजपा भी उनको पसंद नहीं कर रही है। आने वाले दिनों में वह खुद बंगले में नहीं रहने वाले हैं तो बंगला के लिए क्यों बेचैन हो रहे हैं।

‘तेजस्वी यादव नियम के अनुसार हमेशा काम करते हैं’

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नियम के अनुसार हमेशा काम करते हैं। विधानसभा की ओर से कागजात आए हैं, उसी के अनुसार काम होगा, सम्राट चौधरी चिंता नहीं करें। अपने बंगले में जाने के लिए जितना बेचैनी दिखा रहे हैं, यह बेचैनी कहीं न कहीं उनको ही परेशान कर देगी। सम्राट चौधरी बिहार के लॉ एंड ऑर्डर, वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। बिहार में गिर रहे पुल पर बयान दें। बंगले पर बयान देने का मतलब है कि अपनी भलाई के अलावा आप और कुछ नहीं चाहते।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

3 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

4 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

4 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

8 घंटे ago