Samastipur

समस्तीपुर जिले के 13 केंद्रों पर होगी प्रधान शिक्षक की परीक्षा, 6 हजार 288 परीक्षार्थी होंगे शामिल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की नियुक्ति के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये गये। विदित हो कि शनिवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर 12 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें कुल 6288 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

डीएम ने कहा कि परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पूर्व अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों के ई एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/बार कोड की स्कैनिंग कर फोटो एवं पहचान पत्र से मिलान के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटा पहले यानि 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश करने नहीं मिलेगा।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गजट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, किसी भी प्रकार की घड़ी (सामान्य या स्मार्ट) इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा वाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा के दिन कलेक्ट्रेट में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसकी दूरभाष संख्या 06274- 227327 है।

सभी जोनल दंडाधिकारियों, स्टेटिक दंडाधिकारियो एवं सभी केंद्र अधीक्षकों को पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ परीक्षा लेने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। बैठक में एसी अजय तिवारी, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, ओएसडी महमूद आलम, एसी आपदा राजेश सिंह, डीपीआरओ विष्णुदेव मंडल, एसडीओ दिलीप कुमार व एएसपी संजय पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago