Bihar

दिल्ली में NDA की बैठक में शामिल होंगे नीतीश; कई मुद्दों पर होगा मंथन, फोन पर PM मोदी ने की बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

दिल्ली में आज एनडीए की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे बात की थी। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन करके बैठक की जानकारी दी थी। इस बैठक में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक आज शाम 4.30 बजे होगी।

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिनभर अपने आवास में ही रहे। उन्होंने इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी व सांसद संजय झा के साथ चुनाव परिणाम को लेकर विचार-विमर्श किया। चर्चा यह भी हुई कि आठ-नौ सीटों पर कैसे हार मिली। मुख्यमंत्री ने फोन पर कुछ सहयोगियों के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके पटना वापस लौटे हैं। पटना लौटने के पहले उन्होंने शाम में फोन पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात भी की थी।

आपको बता दें बिहार में एनडीए को 30 और इंडिया गठबंधन को 9 सीटें मिलीं, जबकि बाकी एक सीट पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव ने परचम लहराया। एनडीए में जदयू को 12, भाजपा को 12, लोजपा (आर) को 5 और हम को एक सीट हासिल हुई। वहीं, इंडिया में राजद को 4, कांग्रेस को 3, भाकपा माले को दो सीटें हासिल हुई हैं।

इस बार एनडीए को 9 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछले चुनाव में 39 सीटें उसके खाते में आई थीं। जदयू को चार और भाजपा को पांच सीटों का झटका लगा है। जदयू को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और जहानाबाद में हार का सामना करना पड़ा। जबकि, भाजपा को पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, औरंगाबाद एवं सासाराम (सु.) में शिकस्त मिली। लोजपा (आर) ने अपनी सभी पांच सीटें जीत लीं।

इधर, इंडिया को आठ सीटों का फायदा हुआ है। इनमें राजद को चार, कांग्रेस को दो और भाकपा माले को दो सीटों का लाभ शामिल हैं। पिछली बार कांग्रेस को एक मात्र किशनगंज सीट मिली थी। वहीं, राजद व भाकपा माले के खाते में एक भी सीट नहीं थी। चुनाव जीतने वाले प्रमुख लोगों में गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, ललन सिंह, मीसा भारती, राधामोहन सिंह, तारिक अनवर शामिल हैं। वहीं, हारने वालों में आर के सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, रोहिणी आचार्य, रामकृपाल यादव, पवन सिंह भी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

2 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago