Bihar

बिहार: बंद कमरे में दूसरी महिला संग रंगरेलिया मना रहा था दरोगा पति, अचानक पत्नी ने मारा छापा, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

शादी के रिश्ते में बंधे पति-पत्नी में से जब किसी एक का भी ईमान डोलता है और वह किसी और के पास चला जाता है तो रिश्ता खत्म होते देर नहीं लगती. आम भाषा में इसे अवैध संबंधों का नाम दिया जाता है. ये अवैध संबंध किसी भी रिश्ते की नींव हिलाने के लिए काफी हैं, और जब इस बात की भनक दूसरे को लगती है तो मानो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिहार के भागलपुर में, जहां एक महिला ने अपने पति को किसी और महिला के साथ पकड़ लिया.

भागलपुर में एक दरोगा जी को पत्नी और बच्चे के रहते दूसरी महिला के साथ संबंध रखना भारी पड़ गया. पत्नी को शक हुआ तो वह सीधा उसके किराए के मकान पर पहुंच गयी और छापा मार दिया. फिर क्या था, महिला ने मकान के नीचे खूब बवाल काटा. मौके पर पहुंचे दरोगा के साथियों को पत्नी लगातार कहती नजर आई की मेरा घर उजड़ने से बचा लीजिए सर.

घंटों गिड़गिड़ाती रही महिला

अररिया की रहने वाली एक शिक्षिका भागलपुर के नाथनगर थाने के पीछे केबी लाल रोड में नाथनगर पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर घंटों गिड़गड़ाती नजर आई. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह समझाया और थाने ले गई. नाथनगर थाने के दरोगा धर्मेंद्र कुमार की पत्नी को उसके अवैध संबंधों की जानकारी हो गई. रोती बिलखती पीड़ित शिक्षिका ने मकान के बाहर आकर खूब बवाल किया और दरोगा के साथियों से न्याय की गुहार लगाई.

महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नाथनगर में किराए के मकान पर दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर रहता है. जब पत्नी अपने पति से मिलने आई तो उसे दूसरी महिला के साथ देखा. इसके बाद तो मानो पत्नी ने अपना आपा ही खो दिया और मकान के बाहर जमकर हंगामा करने लगी, यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. सभी को महिला चीख-चीखकर बता रही थी कि मेरे पति ने मुझे धोखा दिया है वह दूसरी महिला के साथ यहां रहता है. पुलिस से गुहार लगाते हुए शिक्षिका ने कहा कि उस महिला को उसके परिजन को सौंप दिया जाए और उसका घर उजड़ने से बचा लिया जाए.

महिला और दरोगा का हुआ था प्रेम विवाह

पीड़िता शिक्षिका ने बताया कि साल 2003 में दरोगा धर्मेंद्र सरकारी विद्यालय में शिक्षक था और इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. उसके बाद दोनों ने शादी कर ली और पारिवारिक जीवन खुशी-खुशी चल रहा था. लेकिन पिछले तीन-चार साल से दरोगा का दूसरी महिला के साथ संबंध बन गया जिसके बाद से दोनों के बीच लड़ाई होती थी और आज तो महिला ने उसे दूसरी महिला के साथ पकड़ भी लिया. महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है की उसका घर उजड़ने से बचा लिया जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

2 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

3 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

15 घंटे ago