बिहार विधान परिषद के स्पीकर बने अवधेश नारायण सिंह, देवेश चंद्र ठाकुर की ली जगह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद में गया स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य हैं। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के कोंधुआ ग्राम निवासी श्री सिंह जून 2020 से अगस्त 2022 तक विधान परिषद के सभापति की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। इसके पूर्व 8 अगस्त 2012 से 8 मई 2017 तक वे सभापति रह चुके हैं। विधान परिषद का सत्र शुरू होने पर उन्हें स्थायी सभापति का दायित्व सौंपा जा सकता है।
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार मविधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहमति दे दी है। जेडीयू नेता और पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह पद खाली है।

तीन बार के एमएलसी ठाकुर ने लगभग दो वर्षों तक पद पर रहने के बाद 14 जून को विधान परिषद चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। एनडीए सरकार के दौरान जून 2020 से अगस्त 2022 तक अवधेश नारायण सिंह पहले भी विधान परिषद सभापति रह चुके हैं। उस समय विधानसभा में विजय सिन्हा स्पीकर थे।

आपको बता दें जब 2022 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार बनाई तो स्पीकर का पद आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को मिला और परिषद में सभापति का पद जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर को मिला। अब जब नीतीश फिर एनडीए में लौट आए हैं तो पुराने फॉर्मूले पर विधानसभा में स्पीकर के बाद विधान परिषद में सभापति का पद भी बीजेपी के नेता को मिलने जा रहा है। विधानसभा में बीजेपी के नंद किशोर यादव स्पीकर हैं।






