Bihar

बिहार में करोड़ों की लागत से बना एक और पुल उद्घाटन से पहले गिरा, देखते-देखते नदी में समाया पुल

बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा हुआ है. अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी में समा गया. जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत थे वह निर्माण के क्रम में ही ध्वस्त हो गया. बताया जा रहा है कि 12 करोड़ की लागत से बन रहा पड़रिया पुल बन रहा था जिसका तीन पाया नदी में समा गया है. यह पुल जिले के सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला था.

कहा जा रहा है कि विभागीय लापरवाही व संवेदक की अनियमितता पूर्वक कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी के गर्भ में समा गया. बकरा नदी व कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर इस पुल का निर्माण हो रहा था, उक्त पुल के निर्माण को लेकर हाल के दिनों में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने ले जाकर कार्य दिखाया था. यह बात भी हुई थी कि बाढ़ से पूर्व पुल के और नदी के दोनों साइड में कटावरोधी कार्य किये जायेंगे, बहरहाल बातें तो बातें ही रह गई ना तो कटावरोधी कार्य हीं हुआ ना हीं पुल के निर्माण को लेकर संवेदक हीं जवाबदेह हुये.

विभागीय अधिकारी व संवेदक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज :

स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल की मानें तो संवेदक द्वारा रात के अंधेरे में पुल का निर्माण व पाइलिंग कार्य किया जाता था, पुल का अगर पाइलिंग सही होता तो उसका तीन से चार पाया बकरा नदी के गर्भ में नहीं समाता. उन्होंने विभागीय अधिकारी व संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने यहां तक कहा है कि तत्काल संवेदक व विभागीय कार्यपालक अभियंता व विभागीय अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाये.

सिकटी प्रखंड के कौआखों पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार यादव भी वहां पर मौजूद थे व उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में अनियमितता बरती गई, जिसका परिणाम है कि पुल बाढ़ का पहला पानी भी नहीं झेल पाया, अब परेशानी की बात यह है कि इतनी लागत से पुल का निर्माण होता है, पुल धराशाई हो जाता है, बावजूद कार्रवाई नहीं होती है, इससे संवेदक व विभागीय अधिकारों का मनोबल काफी ऊंचा है, उन्होंने अपने समस्त ग्रामीणों की तरफ से मांग की है कि तत्काल हीं विभागीय अधिकारी व संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

1 घंटा ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

1 घंटा ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago