Bihar

बिहार में बेखौफ बदमाशों का आतंक, चलती ट्रेन में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

बिहार में एक बार फिर सरेआम हत्या की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चलती ट्रेन के अंदर पटना के जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे पटना-गया रेलखंड पर पोठाही और नदवां स्टेशन के बीच नीमा हॉल्ट के पास हुई।

हथियारबंद अपराधियों ने पटना से गया जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन के अंदर वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन में गोलीबारी होने के बाद यात्रियों के बीच दहशत और अफरातफरी मच गई। हत्यारे बेखौफ होकर नदवां स्टेशन पर उतरकर आराम से भाग निकले। जमीन कारोबारी पर दो हफ्ते पहले भी जानलेवा हमला हुआ था।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पटना जिले के मसौढ़ी थाना इलाके में दहिभत्ता गांव के रहने वाले 66 वर्षीय जमीन कारोबारी जगदीश सिंह उर्फ भोला शर्मा के रूप में हुई है। तारेगना रेल पुलिस ने शव को ट्रेन से बरामद कर उतारा और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। बताया जा रहा है कि भोला शर्मा पटना से घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। पोठही स्टेशन पर अपराधी ट्रेन में चढ़े और नीमा हॉल्ट के पास जमीन कारोबारी को ढूंढकर उन्हें मार डाला। भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

दो सप्ताह पहले भी हुआ था हमला, बड़े भाई पर फायरिंग का आरोप

बीते 11 जून को भी अज्ञात अपराधियों ने जय प्रकाश सिंह उर्फ बोला शर्मा पर हमला हुआ था। बदमाशों ने उनपर तीन राउंड फायर किए थे, जिसमें से एक गोली उनके हाथ में लगी और वे जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि भोला शर्मा प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। इसी कारोबार में उनकी कुछ लोगों से दुश्मनी हो गई थी। दो सप्ताह पहले उन्होंने मसौढ़ी थाने में अपने बड़े भाई चंद्रभूषण शर्मा पर जमीन विवाद में भाड़े के गुंडों द्वारा गोली मरवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago