Bihar

बिहार में बीजेपी से आगे जेडीयू, सारे केंद्रीय मंत्री पीछे; गिरिराज, आरके सिंह, नित्यानंद फंसे

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। बिहार की कई पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। वहीं जेडीयू के प्रत्याशी बीजेपी के कैंडिडेट्स से आगे निकल गए है। बिहार में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), जीतन मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की RLM मिलकर चुनाव लड़ रही है। अगर अब तक के रूझानों की बात करें तो बिहार में सबसे आगे नीतीश कुमार की जेडीयू चल रही है। जो 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बीजेपी 11 सीटों पर आगे हैं, और चिराग की लोजपा आर अपनी पांचों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

हैरानी की बात ये है कि बीजेपी के सारे केंद्रीय मंत्री पीछे चल रहे हैं। जिसमें आरा से आरके सिंह, बेगूसराय से गिरिराज सिंह और उजियारपुर से नित्यानंजद राय शामिल हैं। बेगूसराय में सीपीआई अवधेश कुमार रॉय से बीजेपी के गिरिराज सिंह को टक्कर मिल रही है। लगातार अवधेश बढ़त बनाए हुए हैं। अब बढ़त का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया है।

वहीं आरा में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को भाकपा मामले के सुदामा प्रसाद से जोरदार मुकाबला चल रहा है। सुदाम 10 हजार वोटों की लीड बनाए हुए हैं। ऐसा ही हाल उजियारपुर सीट का भी है। जहां बीजेपी कैंडिडेट और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय पिछड़ते दिख रहे हैं। आरजेडी के आलोक कुमार मेहता लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वो 6 हजार वोटों से आगे हैं।

वहीं अगर बात जेडीयू के उम्मीदवारों की करें तो, तो वो सहयोगी पार्टी बीजेपी के प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। वाल्मिकी नगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद, जहानाबाद से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, किशनगंज से मुजहिद आलम, कटिहार से दुलाल चंद्र, पूर्णिया से संतोष कुमार, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज से आलोक कुमार सुमन, सीवान से विजयलक्ष्मी देवी, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, मुंगेर से ललन सिंह और नालंदा से कौशलेंद्र कुमार आगे है

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

33 मिनट ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

44 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

56 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

12 घंटे ago