Bihar

बिहार में भीषण गर्मी से छुटकारा जल्द, मौसम विभाग को 14-18 जून के बीच बारिश के आसार

बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार बनते दिखाई पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 18 जून के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, पटना और अरवल में कुछ स्थानों पर लू का रेड अलर्ट जारी किया है। आज के बाद से धीरे-धीरे लू के कहर में कमी होती जाएगी। आज उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगडिया में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 से 18 जून तक राज्य का मौसम सुहाना बन सकता है। 16 जून को सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। आज उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रहने का अनुमान है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों का न्यूनतम तापमान 28-30 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पूर्व बिहार में तापमान 26 डिग्री तक जाने का अनुमान है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान में कमी आएगी। 16 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 30-38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

5 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

11 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

21 घंटे ago