Bihar

बिहार में अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे बालू, पोर्टल पर लगेगा ऑर्डर; खराब होने पर वापस कर सकेंगे

राज्य में अगले महीने से सरकार ऑनलाइन बालू खरीदने की सुविधा देगी। बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसएमसी) के माध्यम से यह कार्य होगा। ऑनलाइन खरीदा गया बालू गुणवत्तापूर्ण न होने की स्थिति में वापस भी किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में ऑनलाइन की सुविधा में बालू के बाद ईट और गिट्टी को भी शामिल जाएगा।

इस पूरी योजना का उद्देश्य लोगों को आसानी से उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराना है। यह जानकारी शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।

इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने विभाग में नए बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया। जिसका मकसद बालू की अवैध निकासी, ढुलाई और बिक्री पर लगाम लगाना है।

प्रदेश में पर्याप्त बालू भंडार

मंत्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में 891 बालू घाट हैं। इनमें 488 पीले और 403 सफेद बालू घाट हैं। मानसून को देखते हुए 15 जून से बालू खनन पर रोक प्रभावी की गई है। 15 जून से पहले 185 घाटों से बालू निकासी हो रही थी। चूंकि नदियों से खनन बंद रहेगा लिहाजा सभी डीएम, एसएसपी को मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि अवैध खनन न होने पाए।

राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

मंत्री सिन्हा ने कहा कि बालू के अवैध खनन को लेकर सरकार सख्त है। चार महीने में बालू माफिया नहीं सुधरे तो इसके बाद वे बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है बालू से आने वाले राजस्व को दोगुना किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में सुधार को नई नियमावली बना रहे हैं। मंत्री के यदि किसी को लगता है बालू का अवैध खनन हो रहा है तो वह विभाग के फोन नंबर 0612-2215360 पर सूचना दे सकता है। यह नंबर सातों दिन 24 घंटा कार्यरत है।

मंत्री ने इस दौरान अवैध बालू खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई ओर दंड वसूली की जानकारी भी साझा की। साथ ही विभाग द्वारा शुरू की गई पुरस्कार योजना की जानकारी भी दी।

अगले महीने चार ब्लॉक का होगा टेंडर, जल्द शुरू होगा खनन

खान एवं भू-तत्व के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के अनुसार अगले महीने तक राज्य सरकार वृहद् खनिज के तीन ब्लाक और केंद्र सरकार एक ब्लाक से खनन शुरू करने के लिए एजेंसी चयन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगी।

राज्य सरकार वृहद् खनिज में शामिल मैग्नेटाइट के दो और लाइमस्टोन के एक ब्लाक से खनन शुरू करने के लिए एजेंसी चयन के लिए टेंडर निकाल रही है। उन्होंने बताया जमुई जिले में मैग्नेटाइट के दो ब्लाक हैं जो मैजस और भंटा इलाके में है।

लाइमस्टोन का ब्लाक रोहतास के घोड़ा कटरा में बंजारी सीमेंट फैक्ट्री के निकट है। तीनों ब्लाक का देखरेख एसबीआई कैप्स के माध्यम की जा रही है।

केंद्र और औरंगाबाद व गया जिले में अगले महीने निकिल-क्रोमियम-प्लैटिनम ग्रुप ऑफ एलिमेंट्स सहित टंग्सटन के एक ब्लाक से खनन के लिए एजेंसी चयन के लिए टेंडर निकालेगी। यह ब्लॉक औरंगाबाद और गया जिले में इमामगंज के पास अहीर टोला, डेंजना में है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

6 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago