बिहार की 40 सीटों पर काउंटिंग: पूूर्णिया से पप्पू यादव आगे तो काराकाट से पवन सिंह पीछे चल रहे हैं
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं। वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं।
कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। काराकाट से पवन सिंह पीछे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।
काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू हुई। अगले कुछ घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो जाएगी। 2 बजे तक जश्न और मायूसी की तस्वीरें भी सामने होंगी।
