Bihar

बिहार में भीषण सड़क हादसा; ईंटों के ढेर से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़ गए परखच्चे, 3 की मौके पर मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के जमुई जिले में चकाई देवघर मुख्य मार्ग NH- 333 पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ईंट के ढेर से टकराने के बाद कार कई बार पलटी भी मारी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गये। सुबह दुर्घटना होने के कारण वे लोग काफी देर तक कार के अंदर ही फंसे रहे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घटना की सूचना चंद्रमंडी पुलिस को दी।

सूचना पाकर चंद्रमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार का शीशा तोड़कर तीनों सवार को किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिये स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नवादा जिला के निवासी संतोष यादव, पटना के निवासी नंदन यादव और जक्कनपुर थाना क्षेत्र के निवासी अवधेश यादव के रूप में की गई है।

पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी गई है। बताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग पटना से देवघर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago