Bihar

बिहार: बदल गया सुल्तानगंज का नाम, नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित, ये होगा नया नाम

बिहार के भागलपुर में नगर परिषद के सभागार में बुधवार को सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में सुल्तानगंज का नाम बदल कर अजगैवीनाथ धाम किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

उनमें अजगैवीनाथ धाम को अनुमंडल का दर्जा दिए जाने, अगले माह से शुरू हो रहे श्रावणी मेले में कांवरियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने, भीषण गर्मी को देखते जल नल योजना से जुड़ी खामियों को अविलंब दूर करने आदि से संबंधित फैसले भी लिए गए।

बैठक में कई अधिकारी और नेता रहे मौजूद

इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपसभापति नीलम देवी उपस्थित थे। सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि करते हुए पार्षद द्वारा चयनित योजनाओं से संबंधित आवेदनों को स्वीकृति दी गई। सामान्य बोर्ड की बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

शहर का नाम अजगैवीनाथ धाम किये जाने का प्रस्ताव पारित

बुधवार को नगर परिषद के सभागार में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद के बहुमत से सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम होने प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि, बैठक में उपसभापति नीलम देवी मौन रहीं। सभी लोगों ने इससे पूर्व सशक्त समिति की बैठक में सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम पारित होने पर भी खुशी जाहिर की।

28 में से मात्र तीन पार्षदों ने जताई आपत्ति

नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में सुल्तानगंज का नाम अजगैवीनाथ धाम का प्रस्ताव पारित होने पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 के पार्षद रामानंद पासवान, वार्ड संख्या 11 के पार्षद मोहम्मद इजराइल पप्पू एवं वार्ड संख्या 12 की पार्षद बीबी गुलशन आरा ने आपत्ति जताई। वार्ड पार्षद रामानंद पासवान ने बताया कि सुल्तानगंज का पुराना नाम हिरणपुरी है और यह बौद्ध विहार है।

कुछ लोग हिरणपुरी के नाम का रख रहे थे प्रस्ताव

उनका कहना था कि इसलिए इसका नाम हिरणपुरी होना चाहिए। आपत्ति के बादजूद बैठक में मौजूद पार्षदों ने प्रचंड बहुमत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। अनुमंडल बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी नगर सभापति ने बताया कि नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में सदन द्वारा सर्वसम्मति से इसे अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इस संबंध में सरकार को पत्र भेजने की स्वीकृति प्रदान की गई। यह चिर लंबित मामला है।

कांवरियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का फैसला

श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कई बिंदुओं पर विचार किया गया। इसके तहत कांविरयों के गुजरने वाले नगर के सभी मार्गों की मरम्मत व सफाई कराई जाएगी। सभी कांवरिया धर्मशालाओं की मरम्मत व रंग-रोगन कराकर वहां बिजली -पानी आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया गया। बैठक में श्रावणी मेला के शुभारंभ के पूर्व स्वच्छता उपयोग हेतु स्प्रिंकल मशीन, सुपर सकर मशीन सहित कई मशीने खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

12 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

14 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

15 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago