Bihar

बिहार के इस यूनिवर्सिटी में आम के लिए भिड़ गईं दो महिला प्रोफेसर, DSW ने लिया ऐक्शन

बिहार के भागलपुर का जर्दालू आम पूरी दुनिया में मशहूर है। भारत सरकार की ओर से इसे जीआई टैग भी दे दिया है। हर साल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भागलपुर से आम भेजा जाता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। लेकिन इस बार आम को लेकर भागलपुर से जो खबर आई है वह काफी हैरान करने वाली है। मामला एक आम के पेड़ के लिए दो महिला अधीक्षक सह असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच आमने-सामने लड़ाई का है। महिला प्रोफेसर की यह हरकत विश्वविद्यालय परिसर समेत पूरे भागलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, टीएमबीयू के लालबाग स्थिति गर्ल्स हॉस्टल परिसर में आम के पेड़ पर हर वर्ष आम फलता है। पेड़ से आम तुड़वाने के लिए वार्डेन और डीएसडब्ल्यू से आदेश लेना था, लेकिन हॉस्टल-4 की अधीक्षक सिमरन भारती और हॉस्टल नंबर-5 की अधीक्षक डॉ. शोभा कुमारी ने आम तुड़वा लिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति हो गई। शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. शोभा कुमारी आम तुड़वा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर डीएसडब्ल्यू ने वार्डेन इंदु कुमारी को इस मामले में निर्देश दिया। वार्डेन ने तोड़ा गया आम जब्त कर लिया। जानकारी डीएसडब्ल्यू को दे दी।

इस मामले में शनिवार को दोनों अधीक्षक और वार्डन को डीएसडब्ल्यू कार्यालय तलब किया गया। उन्होंने दोनों से जानकारी ली। इस पर डॉ. शोभा ने कहा कि सिमरन भारती ने पहले आम तुड़वाया। इसके बाद उन्होंने भी हॉस्टल स्टाफ से आम तुड़वाया। इस बात पर डीएसडब्ल्यू कहा कि इस तरह का कृत्य अधीक्षक के रूप में शेाभा नहीं देता है। उन्होंने दोनों अधीक्षकों को चेतावनी देते हुए दोबारा बिना अनुमति इस तरह के कार्य न करने की हिदायत दी। इस पर दोनों अधीक्षकों ने डीएसडब्ल्यू से कहा है कि भविष्य में दोबारा गलती नहीं होगी।

इस संबंध में वार्डेन को निर्देश दिया कि वे जब्त आमों को अपने स्तर से बंटवा दें। डीएसडब्ल्यू ने कहा कि आम तोड़ने के मामले को लेकर दोनों महिला अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने किस परिस्थिति और किसके आदेश से ऐसा किया है, पूछा जाएगा। इसके लिए वार्डेन को जरूरी निर्देश दिया गया है। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर की यह घटना लोगों के हास परिहास का विषय बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago